कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में बीसीए में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में बीसीए में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन।

 

 

 

        अल्मोड़ाः आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन इं. रवीन्द्र नाथ पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल सक्सेना द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर डॉ. पारुल सक्सेना ने कहा, “विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास का भी महत्वपूर्ण चरण है। कंप्यूटर विज्ञान का क्षेत्र निरंतर नई संभावनाओं से परिपूर्ण है। यदि विद्यार्थी समर्पण, नवाचार और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ेंगे, तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकते हैं।”

 

डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने विद्यार्थियों को विभाग एवं बीसीए पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, “कंप्यूटर विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों का आधार है। विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार एवं कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थी नियमित अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं नई तकनीकों को अपनाने का प्रयास करें।”

 

डॉ. सुशील चंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में कहा, “आज का युग तकनीक का युग है। तकनीकी ज्ञान तभी सार्थक है जब उसका उपयोग समाज और मानवता के हित में किया जाए। युवा वर्ग को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य, चरित्र और भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए। स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण करते हैं।”

 

डॉ. पारस नेगी ने विद्यार्थियों को विभागीय गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा, “विद्यार्थी समर्थ पोर्टल का सही एवं नियमित उपयोग करें। प्रवेश, शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड तथा अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं से संबंधित सभी सूचनाओं को समय-समय पर पोर्टल के माध्यम से देखें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएँ पूर्ण करें।”

 

इस अवसर पर डॉ. सुमित खुल्बे ने विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा एवं परिणाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा, “विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा जारी सभी प्रवेश, परीक्षा एवं परिणाम संबंधी सूचनाओं पर नियमित रूप से ध्यान देना चाहिए। सभी शैक्षणिक प्रक्रियाएँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल विभाग से संपर्क करें। समय पर जानकारी एवं आवश्यक औपचारिकताओं का पालन ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को सुचारु एवं सफल बनाता है।”

 

डॉ. अर्पिता जोशी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विभागीय पुस्तकालय एवं उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा, “विभागीय पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं शैक्षणिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहाँ विषय से संबंधित पाठ्य-पुस्तकों एवं अन्य उपयोगी संसाधनों का समुचित संग्रह उपलब्ध है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग कर अध्ययन की आदत विकसित करनी चाहिए, जिससे उनकी विषयगत समझ, शोध क्षमता एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी और अधिक सुदृढ़ हो सके।”

 

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनामिका पंत द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति एवं नशा उन्मूलन, एंटी रैगिंग तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित तीन महत्वपूर्ण शपथ दिलाई। सभी ने इन संकल्पों का पालन करने तथा समाज में इनके प्रति जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन, रैगिंग-मुक्त परिसर तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया तथा सभी ने इन मूल्यों का जीवनभर पालन करने का संकल्प लिया।

 

उक्त कार्यक्रम में सी. जे. यादव, अनूप सिंह बिष्ट, कमल जोशी, नंदन कनवाल एवं मनोज मेर सहित विभाग के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा अनुशासित, नशामुक्त, रैगिंग-मुक्त एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भाष्कर खुल्बे ने निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)     सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और…

    उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं राज्य सरकार से कानून बनानेकी मांग उत्तराखण्ड धार्मिक स्थल मर्यादा संरक्षण अधिनियम, 2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट पेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)           उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरेली तिहार

    • By User
    • August 11, 2026
    • 8 views
    हरेली तिहार

    चिंता, चिता बना देती है     (कहानी)

    • By User
    • August 11, 2026
    • 19 views
    चिंता, चिता बना देती है      (कहानी)

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    • By User
    • August 10, 2026
    • 7 views
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार