जनसमस्याओं को लेकर डीएम से मिले बिट्टू कर्नाटक,पूर्व दर्जा मंत्री ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र समाधान और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जताया आभार।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

जनसमस्याओं को लेकर डीएम से मिले बिट्टू कर्नाटक,पूर्व दर्जा मंत्री ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र समाधान और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जताया आभार।

 

 

अल्मोड़ाः पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कर्नाटक ने जिलाधिकारी के समक्ष कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदानों और खिलाड़ियों की सुविधाओं का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में खेल सुविधाओं के विस्तार में जिस प्रकार से जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने कार्य किया है वह सराहनीय है। श्री कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर पर्याप्त खेल मैदान, प्रशिक्षण सुविधाएं और आवश्यक संसाधनों का अभाव है, ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए खेल मैदानों का विकास और उनमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को बेहतर खेल मैदान, प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो अल्मोड़ा के खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके लिए नए खेल मैदान विकसित करने के साथ-साथ वर्तमान खेल मैदानों के रखरखाव एवं विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।कर्नाटक ने खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री, प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

 

मुलाकात के दौरान विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर भी जिलाधिकारी से चर्चा की गई। कर्नाटक ने कहा कि जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों का समयबद्ध समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कर्नाटक ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता दिखाए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके अविलंब समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जो सराहनीय है।

 

उन्होंने विशेष रूप से खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कर्नाटक ने कहा कि प्रशासन की ओर से खेलों को प्रोत्साहन मिलने से निश्चित रूप से युवाओं को लाभ मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर वह भविष्य में भी प्रशासन तक जनता के हितों की बातों को पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनहित से जुड़े विषयों का समाधान कराना है। उन्होंने प्रशासन से भी अपेक्षा जताई कि जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जैसी मूलभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला हैं। इन क्षेत्रों में लगातार काम होने से आम जनता को राहत मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए भी बेहतर भविष्य के अवसर तैयार होंगे। कर्नाटक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई कराते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

  • Related Posts

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भाष्कर खुल्बे ने निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)     सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और…

    उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं राज्य सरकार से कानून बनानेकी मांग उत्तराखण्ड धार्मिक स्थल मर्यादा संरक्षण अधिनियम, 2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट पेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)           उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरेली तिहार

    • By User
    • August 11, 2026
    • 8 views
    हरेली तिहार

    चिंता, चिता बना देती है     (कहानी)

    • By User
    • August 11, 2026
    • 19 views
    चिंता, चिता बना देती है      (कहानी)

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    • By User
    • August 10, 2026
    • 7 views
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार