ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
वजीरगंजः थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलिया अढमलपुर निवासिनी सुनीता पत्नी रामतेज वर्मा ने थाने पर तहरीर दिया है कि मंगलवार को सुबह 9 बजे जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी जेठ उसकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से नीव खोदकर निर्माण कर थे मना करने पर लड़के पिंटू व बहुओं के साथ मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच करायी जा रही है।
वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदहा निवासिनी कुसमा पत्नी जयराम शर्मा ने थाने पर तहरीर दिया है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षी सालिक राम शर्मा पुत्र बच्चू लाल, राम शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा, पुष्पा पत्नी बाबूलाल शर्मा, निर्मला पत्नी बच्चूलाल ने बेटे बलराम शर्मा व ममता पत्नी रामतेज, पूजा पुत्री रामतेज को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है







