ऊखीमठः केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में विगत कई दिनों से मौसम के बार-बार करवट लेने से आम जनमानस की दुश्वारिया बढ़ती जा रही है तथा सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

                      ऊखीमठः केदार घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में विगत कई दिनों से मौसम के बार-बार करवट लेने से आम जनमानस की दुश्वारिया बढ़ती जा रही है तथा सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है तथा जनवरी माह के अन्तिम सप्ताह में भी मौसम के अनुकूल बर्फबारी न होने से पर्वतराज हिमालय धीरे – धीरे बर्फ विहीन होने से पर्यावरणविद खासे चिन्तित है तथा तुंगनाथ घाटी में भी मौसम के अनुकूल बर्फबारी न होने से घाटी का पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है, बर्फबारी के बाद सैलानियों व पर्यटकों से गुलजार रहने वाली तुंगनाथ घाटी वीरान है। मौसम के अनुकूल बारिश न होने से प्राकृतिक स्रोतों के जल स्तर पर भारी गिरावट देखने को मिल रही है तथा इस वर्ष कई क्षेत्रों में मार्च महीने में ही जल संकट गहरा सकता है। विगत एक दशक पूर्व की बात करें तो दिसम्बर से मार्च महीने में मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश होने से प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने लगता था मगर इस वर्ष जनवरी माह के अन्तिम सप्ताह में भी मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश न होने से प्रकृति में भी रूखापन देखने को मिल रहा।  निचले क्षेत्रों में मौसम के अनुकूल बारिश न होने से काश्तकारों की रवि की फसल खासी प्रभावित हो गयी है तथा काश्तकारों को भविष्य की चिन्ता सताने लगी है। दिसम्बर से मार्च माह तक हिमाच्छादित रहने वाले सीमान्त गांवों के पैदल मार्गों का सफर धूल भरा होना भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है। गौण्डार के पूर्व प्रधान भगत सिंह पंवार ने बताया कि सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्रों में विगत कई दिनों से बादल छाने से सम्पूर्ण क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आने के कारण तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा रही है तथा सीमान्त गांवों के ग्रामीण घरों में कैद होने के लिए विवश है। भेड़ पालक बीरेन्द्र धिरवाण ने बताया कि विगत वर्षों में दिसम्बर व जनवरी माह में मौसम के अनुकूल बर्फबारी व बारिश होने से प्रकृति में नव ऊर्जा का संचार होने लगता था मगर इस वर्ष जनवरी माह के अन्तिम सप्ताह में भी बर्फबारी व बारिश न होने से आने वाले महीनों में पशुओं के लिए चारा पत्ती का संकट हो सकता है तथा भेड़ पालन व्यवसाय खासा प्रभावित हो सकता है। मदमहेश्वर विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् ने बताया कि जनवरी माह में बर्फबारी से हिमाच्छादित रहने वाला भूभाग बर्फ विहीन है तथा प्रकृति में रूखापन महसूस होने लगा है। तुंगनाथ घाटी के व्यापारी मोहन मैठाणी ने बताया कि मौसम के अनुकूल बर्फबारी न होने से घाटी का पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है तथा जनवरी माह में सैलानियों व पर्यटकों से गुलजार रहने वाली तुंगनाथ घाटी विरान है। जल संस्थान के अवर अभियन्ता बीरेन्द्र भण्डारी ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के अनुकूल बर्फबारी न होने से प्राकृतिक जल स्रोतों के जल स्तर पर भारी गिरावट आने लगी है तथा अधिकांश क्षेत्रों में इस बार मार्च महीने में जल संकट गहराने की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए