ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
निकाय चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना।
अल्मोड़ाः निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 22-01-25 को पोलिंग पार्टियां निर्धारित बूथों को रवाना हुई। सभी 59 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कालेज परिसर अल्मोड़ा, तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वाराहाट, भिकियासैंण, चौखुटिया, चिलियानौला के रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। जिले के एक नगर निगम (अल्मोड़ा), एक नगर पालिका-चिलियानौला तथा तीन नगर पंचायतों-द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैंण के लिए कुल 59 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें 23 जनवरी को मतदान होगा। जनपद के सभी निकायों में 37893 मतदाता पंजीकृत हैं। जिनमें 19165 पुरुष, 18722 महिला तथा 6अन्य वर्गीय मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडे ने मतदान सामग्री स्थल पहुंचकर जोनल मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।








