राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
वक्त !
(कहानी)
आदित्य के जीवन में सब कुछ चमक रहा था। टेक स्टार्टअप का सीईओ, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के संख्या लाखों में, पार्टियों में सबसे आगे की कुर्सी, ऑफिस में जूनियर से लेकर सीनियर तक सब “आदित्य जी… आदित्य जी… कहकर बात करते थे।
पुराने कॉलेज के दोस्त भी अब “भाई साहब” बन गए थे। लड़कियाँ स्टोरी पर दिल ठोकतीं, रिश्तेदार शादी की बातें करती। आदित्य सोचता यह दुनिया कितनी अच्छी है, लोग कितने सम्मान देते हैं। मैने तो कमाल कर दिया शायद !
फिर एक दिन सब कुछ उलट गया।
एक गलत निवेश और बाजार की गिरावट ने स्टार्टअप को घाटे में धकेल दिया। इन्वेस्टर्स पीछे हट गए, बैंक का लोन दबाव बनाने लगा। आदित्य को अपना फ्लैट बेचना पड़ा, गाड़ी वापस ली गई। अचानक वह vip से आदमी से “आदित्य” बन गया जिसने कभी नाम भी नहीं लिया था।
पहले बदलाव छोटे-छोटे थे, जो लोग पहले “सर, आपका टाइम कब निकलेगा?” कहते थे, अब मैसेज का रिप्लाई ही नहीं देते, जो पार्टियों में फोटो खिंचवाने के लिए पीछे दौड़ते थे, अब स्टोरी देखकर स्क्रॉल कर देते।
एक पुराना दोस्त, जो हमेशा “आदित्य जी, आपसे सलाह लेनी है” कहता था, अब सीधा लिखता “यार, थोड़ा लोन चाहिए था न ? अब तो तेरी भी हालत खराब है। सबसे ज्यादा चोट तब लगी जब आदित्य की माँ अस्पताल में भर्ती हुईं। उसने कुछ पुराने करीबी लोगों को मैसेज किया। जवाब आए, भाई, अभी बहुत बिजी हूँ।”
“थोड़ा बाद में बात करते हैं।”
एक ने तो सीधा लिखा “तू ही तो था जो हमेशा ऊपर रहता था अब नीचे आ गया तो हमें याद किया? बहुत उड़ता था अर्श से फर्श पर आ गया न? मां की सेवा करना बेटे का नैतिक कर्तव्य है। हम क्या कर सकते हैं। आयुष्मान प्रमाण पत्र से इलाज समय पर हो गया। पिता जी का देहान्त हो चुका था। मां के इलाज के आदित्य फिर से शहर किस्मत आजमाने चला गया ।
आदित्य रात भर छत पर बैठा, शहर की लाइटें पहले जैसी ही चमक रही थीं लेकिन उसके अंदर कुछ बुझ चुका था। उसने याद किया जब उसके पास सब कुछ था, तब लोग “जी-जी” कहकर सिर झुकाते थे। अब जब कुछ नहीं बचा, तो वही लोग “तू-तू” कर रहे थे। जैसे सम्मान पैसे और पद के साथ आता है, और चला भी जाता है।
एक शाम अपने नए किराए के छोटे से रूम में बैठा वह सोच रहा था बुरा वक्त सच में कमाल का होता है। वह झूठे चेहरों को नकाब उतार देता है
जो लोग अच्छे दिनों में “जी-जी” कहते हैं, बुरे दिनों में “तू-तू” कहकर अपनी असलियत दिखा देते हैं और जो बुरे वक्त में भी साथ रहते हैं, वही असल में अपने होते हैं।
दुःखी मन से आदित्य ने माँ को कॉल किया मां अब तबियत कैसी ?, मां बोली बेटा मैं ठीक हूं बेटा और सुनो,, पापा के सेवा निवृत्ति पर रुका 10 लाख रुपए मेरे अकाउंट में आ गए हैं तुम जल्दी घर जाओ। आदित्य की आंखों में आंसू थे,, उसी दिन गांव गया और पुरानी खेती को नए सिरे से साख सब्जी लगाकर बड़ा किसान बन गया और मां की पसंद की लड़की से शादी कर ली, फिर उस एक दोस्त को मैसेज किया जिसने मुश्किल समय में भी एक बार भी “तू” नहीं कहा था, सारी कहानी बताई,, भाई एक मिलने आ जा यार!
संदेश सिर्फ इतना था “चाय पीने चलोगे?”
बाहर बारिश शुरू हो चुकी थी। आदित्य खेत में खड़ा बादलों को देख रहा था, बुरा वक्त चला गया था लेकिन उसने जो सबक दिया था, वह जिंदगी भर साथ रहने वाला था और साथ ही, मां का आशीर्वाद उसके साथ था।







