एक सप्ताह में फिजिशियन की वापसी का दावा हवा-हवाई, भाजपा नेताओं की बयानबाजी से मरीज परेशान : भुवन जोशी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

एक सप्ताह में फिजिशियन की वापसी का दावा हवा-हवाई, भाजपा नेताओं की बयानबाजी से मरीज परेशान

                   : भुवन जोशी।

 

 

       अल्मोड़ाः जिला चिकित्सालय में फिजिशियन की कमी को लेकर आम आदमी पार्टी नेता भुवन जोशी ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में भाजपा के एक वारिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने बयान जारी कर दावा किया था कि एक सप्ताह के भीतर जिला चिकित्सालय में फिजिशियन की तैनाती हो जाएगी। लेकिन एक सप्ताह तो दूर, काफी समय बीत जाने के बाद भी फिजिशियन की वापसी नहीं हुई है।

भुवन जोशी ने कहा कि अगस्त में भाजपा नेता द्वारा किया गया एक सप्ताह में फिजिशियन उपलब्ध कराने का दावा आज सवालों के घेरे में है। जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में मरीज परेशान हैं, जबकि भाजपा नेता अपनी-अपनी ओर से बयान जारी कर जनता को अलग-अलग तस्वीर दिखाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं में अपने आपको दूसरे से बड़ा और प्रभावशाली दिखाने तथा एक-दूसरे की टांग खींचने की होड़ चल रही है। इसी राजनीतिक उठापटक के चक्कर में जिला चिकित्सालय जैसे गंभीर जनहित के मुद्दे पर भी अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा भ्रम और परेशानी आम मरीजों को हो रही है।

भुवन जोशी ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि जिला चिकित्सालय कोई राजनीतिक अखाड़ा नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य से जुड़ा संस्थान है। यहां आने वाले मरीजों को नेताओं के दावे और आश्वासन नहीं, बल्कि समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक और बेहतर उपचार चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगस्त में एक सप्ताह के भीतर फिजिशियन की तैनाती का दावा किया गया था। यदि यह दावा किया गया था तो अब भाजपा नेताओं को जनता के सामने यह बताना चाहिए कि आखिर वह फिजिशियन कहां है और जिला अस्पताल में उसकी तैनाती कब होगी।

आप नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी उठापटक, श्रेय लेने की राजनीति और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। जनता पहले ही स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से परेशान है और ऐसे में अलग-अलग बयान उसकी परेशानी और बढ़ा रहे हैं।

भुवन जोशी ने भाजपा नेताओं से अनुरोध किया कि आपसी राजनीतिक उठापटक में जनभावनाओं और मरीजों की परेशानी का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में जनता की चिंता है तो बयानबाजी छोड़कर जिला चिकित्सालय में तत्काल फिजिशियन की तैनाती कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जनता को राजनीतिक दावे नहीं, अस्पताल में डॉक्टर चाहिए। भाजपा नेताओं को एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि मरीजों को जल्द राहत मिल सके।

  • Related Posts

    महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

    Spread the love

    Spread the love    प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           // पुण्यतिथि पर सादर…

    साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के योगदान को किया याद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         साहित्यकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!