जापान से औद्योगिक रिश्ते बढ़ाने के लिए तैयार मध्यप्रदेश सरकार।      

Spread the love

जापान से औद्योगिक रिश्ते बढ़ाने के लिए तैयार मध्यप्रदेश सरकार।      

                 (विनायक फीचर्स)

जापान मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार यूएसडी 22.85 बिलियन तक पहुंचा, जिसमें मध्यप्रदेश ने एल्यूमिनियम, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, और वस्त्र जैसे उत्पादों का निर्यात किया। राज्य में ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक, सनोह, एनएचके, और कोमात्सू जैसी प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके के उद्योगपतियों से चर्चा के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। साथ ही 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा जो भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

टोक्यो से शुरूआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो में फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भारतीय राजदूत महामहिम श्री सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो “सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश” में भाग लेंगे। यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में भी शामिल होंगे।

निवेशकों से संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों, जिनमें “केदानरेन” (जापान बिजनेस फेडरेशन), “जेट्रो एचक्यू” जैसे बड़े नाम शामिल हैं, से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स में भी उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे साथ ही फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।

कोबे और ओसाका का दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से कोबे पहुंचेंगे। यहां वे “सिस्मेक्स” कंपनी के अधिकारियों से मिलेंगे और उनकी साइट का दौरा करेंगे।”पैनासोनिक एनर्जी” के अधिकारियों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे।

ओसाका, क्योटो, टोक्यो

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ओसाका में जीटूजी एवं बीटूजी मीटिंग में शामिल होंगे। क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे। पहले से ही राज्य में काम कर रही प्रतिष्ठित जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे। साथ ही, निवेशकों को मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत बैठक का अवसर मिलेगा।

मुख्य क्षेत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी/आईटीईएस और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस और रक्षा, सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।

मध्यप्रदेश और जापान का व्यापारिक संबंध

जापान, मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और जापान का व्यापार यूएसडी 22.85 बिलियन तक पहुंच चुका है, जिसमें मध्यप्रदेश ने एल्यूमिनियम, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, और वस्त्र जैसे उत्पादों का निर्यात किया। राज्य में ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक, सनोह, एनएचके, और कोमात्सू जैसी प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं।

जापान “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश -ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” में ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भाग लेगा। यह दौरा मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे राज्य में नई साझेदारियां और निवेश के अवसर खुलेंगे।     (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डॉ.सत्यवान सौरभ                                                 …

    कर्मफल  (भाग 24)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    मनुमुक्त ‘मानव’ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित।

    कर्मफल  (भाग 24)

    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    कर्मफल   (भाग 24)

    गिरा, उठा और जीत गया (लघुकथा)

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    गिरा, उठा और जीत गया (लघुकथा)

    कर्मफल (भाग 23) 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    कर्मफल (भाग 23) 

    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    इस दीपावली स्वदेशी वस्तुओं से जगमग हो आपकी देहरी।

    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    हिमालय महोत्सव में बड़वा के दंपती ने पुत्र प्रज्ञान के साथ लिया भाग, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक से की साहित्य पर चर्चा।