राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

 

 

       अल्मोड़ा: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाए गए तथा दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया गया।

 

          जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। उन्होंने इन आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाते हुए पूरी ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।

 

           अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोनों महापुरुषों के जीवन को त्याग, अनुशासन एवं देशसेवा की प्रेरणा बताया।

 

        इससे पूर्व प्रातः नगर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनपद के अन्य विभागीय कार्यालयों में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन एवं आदर्शों का स्मरण किया गया।

 

              कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप-जिलाधिकारी संजय कुमार, उप-जिलाधिकारी जसमीत कौर, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    Spread the love

    Spread the love      मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 14 views
    चिकित्सा दिवस में जीवन यापन स्वास्थ्य शरीर की जानकारी दी -डाक्टर जे सी दुर्गापाल।
    • By User
    • November 18, 2026
    • 11 views

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……

    • By User
    • November 18, 2026
    • 12 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर आयोजित……

    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 10 views
    मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने की ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा।

    काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अ.भा. कवि लेखक कलाकार परिषद द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न।

    नीतीश का संगठनात्मक दांव, पुराने चेहरों पर नई लगाम

    • By User
    • November 18, 2026
    • 13 views
    नीतीश का संगठनात्मक दांव, पुराने चेहरों पर नई लगाम