गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानो ने किया बहिष्कार।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

        गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का

        हवालबाग के ग्राम प्रधानो ने किया बहिष्कार।

             अल्मोड़ा:  गांधी जयंती पर शुक्रवार को हवालबाग विकासखंड की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा बैठकों का ग्राम प्रधान संगठन सहित समस्त ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार किया। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि बैठकों के संबंध में ग्राम प्रधानों को उचित सूचना नहीं दी गई और उनकी लंबित मांगों पर भी सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल ने कहा कि हवालबाग विकासखंड कार्यालय की ओर से 24 सितंबर को जारी पत्र में 2 अक्टूबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, खंड विकास अधिकारी की ओर से 30 सितंबर को जारी पत्र में अक्टूबर माह से जीपीडीपी की बैठकें शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान संगठन ने जीपीडीपी बैठकों का रोस्टर 15 नवंबर के बाद निर्धारित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में कामकाजी माह होने और अक्टूबर-नवंबर में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कार्य बंद रहने के कारण बैठकें 15 नवंबर के बाद आयोजित की जानी चाहिए। नयाल ने कहा कि गांधी जयंती पर आयोजित बैठक के संबंध में ग्राम प्रधानों को उचित सूचना नहीं दी गई। साथ ही 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा बैठक संबंधी पत्र में ग्राम प्रधानों की भूमिका और अध्यक्षता का उल्लेख नहीं किया गया, जबकि ग्राम सभा की बैठकों की अध्यक्षता ग्राम प्रधान करते हैं। उन्होंने इसे ग्राम प्रधानों का अपमान बताते हुए कहा कि इसी के विरोध में बैठकों का बहिष्कार किया गया। महामंत्री विनोद जोशी ने कहा कि ग्राम प्रधान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रखते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय मनमाने तरीके से निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि ग्राम प्रधानों को विश्वास में लिए बिना बैठकें आयोजित करने के निर्देश देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के अधिकारों और सम्मान की अनदेखी के विरोध में 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा बैठकों का बहिष्कार किया गया। बहिष्कार को मंत्री प्रमोद जोशी, उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, चन्द्रिका पंत सहित विकासखंड के अन्य ग्राम प्रधानों ने भी समर्थन दिया।

  • Related Posts

    *कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनों को मिलेगा मुआवजा,नौलों व रास्तों का होगा सुधारीकरण,पार्षद अमित साह मोनू ने उठाया प्रभावितों का मुद्दा, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची लोनिवि टीम,मुआवजे के साथ मिट्टी के निस्तारण का भी भरोसा* अल्मोड़ा।कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान हुई कटिंग से प्रभावित दो भवनों, नौलों और मार्गों की समस्या को लेकर पार्षद अमित साह मोनू की पहल के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। भवन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित साह मोनू को निर्माण कार्य के दौरान हुए नुकसान की जानकारी दी थी। पार्षद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह से वार्ता कर प्रभावित परिवारों की समस्या उनके समक्ष रखी।मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दो प्रभावित भवनों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया।अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण के दौरान हुए नुकसान का नियमानुसार आंकलन किया जाएगा तथा इसके आधार पर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क कटिंग से क्षतिग्रस्त हुए नौलों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। इस पर विभाग की ओर से इनका भी नियमानुसार सुधारीकरण कराने का भरोसा दिया गया।इसके साथ ही निर्माण के दौरान इधर-उधर बेतरतीब ढंग से फैलाई गई मिट्टी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए मिट्टी का निस्तारण कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से उत्पन्न समस्याओं को लेकर जब उन्होंने पार्षद अमित साह मोनू को अवगत कराया तो उन्होंने मामले को संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा।स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित साह मोनू की पहल,जिलाधिकारी अंशुल सिंह के त्वरित संज्ञान तथा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता का आभार जताया।लोगों ने उम्मीद जताई कि भवनों के नुकसान के आंकलन के साथ-साथ नौलों,रास्तों और अन्य प्रभावित स्थानों का सुधारीकरण तथा मिट्टी का निस्तारण भी जल्द कराया जाएगा। आज स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्षद अभिषेक जोशी, स्थानीय नरेन्द्र बिष्ट, लोनिवि के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनो को मिलेगा मुआवजा, नौलों…

    राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मार्ग से क्षतिग्रस्त दो भवनों को मिलेगा मुआवजा,नौलों व रास्तों का होगा सुधारीकरण,पार्षद अमित साह मोनू ने उठाया प्रभावितों का मुद्दा, डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची लोनिवि टीम,मुआवजे के साथ मिट्टी के निस्तारण का भी भरोसा* अल्मोड़ा।कर्नाटक खोला-रेलापाली लिंक मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान हुई कटिंग से प्रभावित दो भवनों, नौलों और मार्गों की समस्या को लेकर पार्षद अमित साह मोनू की पहल के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। भवन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित साह मोनू को निर्माण कार्य के दौरान हुए नुकसान की जानकारी दी थी। पार्षद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह से वार्ता कर प्रभावित परिवारों की समस्या उनके समक्ष रखी।मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दो प्रभावित भवनों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया।अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण के दौरान हुए नुकसान का नियमानुसार आंकलन किया जाएगा तथा इसके आधार पर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क कटिंग से क्षतिग्रस्त हुए नौलों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। इस पर विभाग की ओर से इनका भी नियमानुसार सुधारीकरण कराने का भरोसा दिया गया।इसके साथ ही निर्माण के दौरान इधर-उधर बेतरतीब ढंग से फैलाई गई मिट्टी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए मिट्टी का निस्तारण कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से उत्पन्न समस्याओं को लेकर जब उन्होंने पार्षद अमित साह मोनू को अवगत कराया तो उन्होंने मामले को संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजा।स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित साह मोनू की पहल,जिलाधिकारी अंशुल सिंह के त्वरित संज्ञान तथा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता का आभार जताया।लोगों ने उम्मीद जताई कि भवनों के नुकसान के आंकलन के साथ-साथ नौलों,रास्तों और अन्य प्रभावित स्थानों का सुधारीकरण तथा मिट्टी का निस्तारण भी जल्द कराया जाएगा। आज स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्षद अभिषेक जोशी, स्थानीय नरेन्द्र बिष्ट, लोनिवि के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 0 views

    • 5 views
    राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान  को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान।

    गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा बैठकों का हवालबाग के ग्राम प्रधानो ने किया बहिष्कार।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 10 views

    उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के तत्वावधान में नशा मुक्ति बिषय पर नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 7 views

    पीएचसी उच्चीकरण की मांग को लेकर 19वें दिन भी धरना जारी।