सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर

में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

 

 

                  अल्मोड़ा: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड चौखुटिया के राजकीय इंटर कॉलेज मासी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की उपस्थिति किया गया। 

 

            शिविर में 810 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 972 लोगों ने प्रतिभाग किया। 

 

                    इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कुल 152 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 141 का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 47 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

 

          विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

 

        विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली।

 

                    मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।

 

       शिविर में ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, उपज्येष्ठ प्रमुख जितेंद्र सिंह बंगारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष देवी, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी सुन्दर दरियाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धार्मिक एवं सामाजिक विचारों का समूह है गांधीवाद : डॉ. अनिल दीक्षित।

    Spread the love

    Spread the love  धार्मिक एवं सामाजिक विचारों का समूह है गांधीवाद                         : डॉ. अनिल दीक्षित।      …

    गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सम्मानित, विधायक मनोज तिवारी – सेनानियों का त्याग अमूल्य धरोहर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी आश्रित सम्मानित, विधायक मनोज तिवारी – सेनानियों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 3 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 7 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 7 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 7 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    झूठा तर्पण, सच्चा दर्पणकविता  (कविता)

    • By User
    • October 2, 2026
    • 9 views
    झूठा तर्पण, सच्चा दर्पणकविता   (कविता)