पुलिस लाइन में एएसपी ने परखी पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, परेड का किया निरीक्षण।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

    पुलिस लाइन में एएसपी ने परखी पुलिसकर्मियों

         की मुस्तैदी, परेड का किया निरीक्षण।

 

शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और शस्त्र अभ्यास पर जोर; पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

 

 

 

           कन्नौजः अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड के दौरान दौड़ लगवाई तथा टोलीवार ड्रिल कराकर एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

 

      ड्रिल के निरीक्षण के दौरान एएसपी ने उसे और बेहतर ढंग से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शस्त्र अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनकी कार्यकुशलता और तैयारी को परखा जा सके।

 

    इसके बाद एएसपी ने पुलिस लाइन के जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड और परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। इसके अलावा कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा यूपी-112 की व्यवस्थाओं को भी जांचा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

 

            निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ऐनी काॅर्सन; अकेलेपन और अधूरेपन की कविताओं का नोबेल।

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)            ऐनी काॅर्सन; अकेलेपन और अधूरेपन        …

    विचारों की दुनिया (लघु कथा)

    Spread the love

    Spread the love प्रा.डॉ. शंकर घनशामदास अंदानी            (आचार्य, सी ए.)      अहिल्या नगर,  महाराष्ट्र               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) विचारों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐनी काॅर्सन; अकेलेपन और अधूरेपन की कविताओं का नोबेल।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 6 views
    ऐनी काॅर्सन; अकेलेपन और अधूरेपन की कविताओं का नोबेल।

    पुलिस लाइन में एएसपी ने परखी पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, परेड का किया निरीक्षण।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 6 views
    पुलिस लाइन में एएसपी ने परखी पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी, परेड का किया निरीक्षण।

    मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई कानूनी एवं अनुशासनात्मक प्रावधानों की जानकारी।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 10 views
    मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई कानूनी एवं अनुशासनात्मक प्रावधानों की जानकारी।

    त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर सख्ती।

    • By User
    • October 9, 2026
    • 14 views
    त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर सख्ती।

    विचारों की दुनिया (लघु कथा)

    • By User
    • October 8, 2026
    • 5 views
    विचारों की दुनिया (लघु कथा)

    वरिष्ठ-वर्ग की संस्कृत स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

    • By User
    • October 8, 2026
    • 8 views
    वरिष्ठ-वर्ग की संस्कृत स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।