ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, कुमाऊं)
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए
14 को धरना प्रदर्शन।
अल्मोड़ा: लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर चौघानपाटा, गांधी पार्क अल्मोड़ा 14अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके आयोजकों की ओर से छात्र छात्राओं, युवाओं, मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों और आम जनता से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
आयोजकों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावी अनियमितता से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई जाएगी।साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी प्रमुख मुद्दों में शामिल है।
आयोजकों का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्रत संवैधानिक संस्थाएं और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने ने नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।







