ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
एक करोड़ से अधिक की संपत्ति के बकायेदार की भूमि की कल होगी नीलामी।
अल्मोड़ाः एक करोड़ से अधिक के आबकारी विभाग के बकायेदार की भूमि 3 फरवरी को नीलाम होगी। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दीप चन्द्र जोशी निवासी ग्राम रुबाल, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र दन्या, तहसील भनोली, जिला अल्मोड़ा ने 1,28,11,129 (एक करोड़, अठाइस लाख, ग्याराह हजार, एक सौ उन्नतीस रुपए) की अदायगी नहीं की है।
बकाया अदा न करने पर प्रशासन ने बकायेदार के ग्राम-रुबाल में 0.192हेक्टेयर भूमि कुर्क की है। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति भूमि की नीलामी तीन फरवरी को को ग्राम रुबाल में की जाएगी। जिसके लिए विक्रय अधिकारी नायब तहसीलदार भनोली को नामित किया गया है।









