मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
अल्मोड़ा में गोलज्यू महोत्सव का होगा शुभारंभ।
अल्मोड़ा: गोलज्यू महोत्सव को लेकर आज अल्मोड़ा स्थानीय मयंक पैलेस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें बताया गया कि कार्यक्रम अल्मोड़ा स्थानीय मल्ला महल में दिनांक 22 अक्टूबर से शुभारंभ होगा और 28 अक्टूबर 2026 को गोलज्यू महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम के तहत जो बाहर से दल आ रहे कश्मीर, हिमाचल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, के आ रहे बालीवुड सिंगर बिकास भारद्वाज भी प्रतिभाग करेंगे। और उत्तराखंड के लोक गायक ललित मोहन जोशी अन्य भी प्रतिभाग करेंगे।भाषण प्रतियोगिता के तहत कम्पिटेशन होगा। पश्चिम बंगाल भी शोभा यात्रा में शिरकत करेगा। शुभारंभ सांसद अजय टम्टा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रकाश बिष्ट, लता तिवारी अन्य उपस्थित थे।







