ब्यूरो कुमाऊः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
“रानीखेत टाइम्स” के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश तिवारी का आकस्मिक निधन।
रानीखेत (अल्मोड़ा):आज रानीखेत टाइम्स के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश तिवारी (जक्का)का दिल का दौरा पड़ने से हल्द्वानी में आकस्मिक निधन हो गया।वे रानीखेत के खिरखेत के रहने वाले थे। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे।
हमारे रानीखेत संवाददाता गोपाल सिंह रावत ने हमें खबर दी है कि स्व.जगदीश तिवारी (जक्का) का अंतिम संस्कार कल 4 फरवरी मंगलवार को उनके पैतृक गांव के पास किया जाएगा।
जगदीश तिवारी काफी समय से “रानीखेत टाइम्स” साप्ताहिक समाचार पत्र का संचालन कर रहे थे।वो बड़ी जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करते थे।
उनके निधन पर वहां के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है जिनमें-रानीखेत के विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, संजय पंत, हरीश शाह, हर्षवर्धन पंत, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हीरा सिंह रावत, गोपाल सिंह देव, कुलदीप कुमार, कैलाश पाण्डे, उमेश भट्ट, नेहा माहरा, रचना रावत, अतुल जोशी, पंकज जोशी,भाष्कर बिष्ट,सोनू सिद्दिकी आदि।
वहीं वहां के तमाम पत्रकारों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है जिनमें- रानीखेत न्यूज’ के संपादक कामरान कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार नन्द किशोर गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार विमल सती, राजेन्द्र बिष्ट, संजय जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, चेतन जोशी, गोपाल नाथ गोस्वामी, “नया अध्याय” से गोपाल सिंह रावत आदि।









