सौजन्य: भारतीय दार्शनिक सूर्य
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
संवेदना व राजनीति के शिखर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी पर डॉ. दिनेश कुमार शर्मा एवं डॉ. सोमवती शर्मा द्वारा संपादित विशेष शोध ग्रंथ का प्रकाशन।
ब्रह्म पुकारम् हिंदी दैनिक संवाददाता।
अलीगढ़,
अलीगढ़ नगर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, साहित्यकार तथा समाजसेवी, समीक्षक डॉ. दिनेश कुमार शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सोमवती शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री व ‘शताब्दी पुरुष’ अटल बिहारी वाजपेयी के संपूर्ण जीवन, संवेदना और राजनीति पर केंद्रित एक बेजोड़ शोध ग्रंथ का लेखन व संपादन किया है। बहुआयामी, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी डॉ. शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में एक लंबी व गौरवशाली यात्रा पूरी करने के बाद वर्तमान में पूरी तरह साहित्य साधना में लीन हैं। इस महत्वपूर्ण शोध ग्रंथ का भव्य प्रकाशन ‘लायंस पब्लिकेशन’ द्वारा किया गया है। पुस्तक में देश के विभिन्न साहित्य साधकों के शोधपूर्ण लेखों को संकलित और संपादित किया गया है। डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया यह उत्कृष्ट कार्य भविष्य में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अमूल्य और अत्यंत उपयोगी धरोहर साबित होगा। इस अनुपम कृति के प्रकाशन पर भारतीय दार्शनिक व आध्यात्मिक चिंतक ‘सूर्य जी’ ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस प्रयास को साहित्य जगत के लिए एक बड़ा गौरव बताते हुए शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ. दिनेश कुमार शर्मा को सहृदय बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक बेहद संवेदनशील कवि और महान राजनेता थे, उनके जीवन पर आधारित यह श्रेष्ठ पुस्तक पाठकों द्वारा हमेशा चाव से पढ़ी जाती रहेगी। यथाशीघ्र विमोचन कार्यक्रम करने के लिए प्रयास चल रहे हैं।






