मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
जय गोल्ज्यू युवा प्रतिभा महोत्सव के अंतर्गत
विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।
अल्मोड़ाः जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित जय गोल्ज्यू युवा प्रतिभा महोत्सव में विद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता (सीनियर एवं जूनियर वर्ग) का आयोजन उत्साह एवं भव्यता के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल्स स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल, ग्रेस स्कूल, एनबीयू इंटरनेशनल स्कूल, कृतार्थ भावना एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
जूनियर वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थानएनबीयू इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान: स्प्रिंग डेल्स स्कूल धारानौला तृतीय स्थान कृतार्थ भावना एकेडमी।
सीनियर वर्ग के परिणाम प्रथम स्थान: ग्रीन फील्ड स्कूल, अल्मोड़ द्वितीय स्थान: स्प्रिंग डेल्स स्कूल, अल्मोड़ा।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं से जुड़ने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्तराखंड की लोक परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, कला और युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।






