अराजकता की राजनीति और लोकतंत्र की परीक्षा

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w) 6395080071

                            दृष्टिकोणः

     अराजकता की राजनीति और लोकतंत्र की परीक्षा।

 

 

 

सहमति और असहमति स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। आम आदमी के लिए कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ आम आदमी को राष्ट्र के प्रति उसकी जिम्मेदारियों का बोध कराना भी अनिवार्य होता है। भारत में अधिकारों के लिए भीड़ का सड़कों पर उतर आना नई बात नहीं है, लेकिन नागरिकों में कर्तव्यबोध का अभाव चिंता का विषय है।

        सर्वविदित है कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन आम नागरिकों द्वारा वंशवादी राजनीति को नकारने के चलते हताश-निराश राजनेता तर्कहीन चिंतन के आधार पर देश में अराजकता का वातावरण बनाने पर उतारू रहते हैं। ऐसे तत्व न न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और न ही राष्ट्रीय अनुशासन का अनुपालन करते हैं। ऐसे तत्वों की भाषा भी इतनी अमर्यादित होती है कि सभ्य समाज में जिसे स्वीकृति मिलना संभव नहीं होता। ऐसे में देश में अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर किसी भी प्रकार का संवैधानिक शिकंजा न कसे जाने तथा अराजक गतिविधियों हेतु मिलने वाली फंडिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई न होने के कारण देश की सामान्य गति को अवरुद्ध करने के प्रयास निरंतर हो रहे हैं।

      कौन नहीं जानता कि दिल्ली के जंतर-मंतर या रामलीला मैदान में होने वाले आंदोलनों में भीड़ जुटाने के नाम पर भाड़े की भीड़ का खर्चा भाड़े की भीड़ वहन नहीं करती। भीड़ में सम्मिलित महिला और पुरुषों के वक्तव्य भीड़ को भाड़े पर जुटाए जाने की पुष्टि करते हैं। जो राजनीतिक दल और नेता जनता का विश्वास खो चुके हैं तथा जिनके पैरों तले से राजनीति की जमीन खिसक चुकी है, वे येन-केन-प्रकारेण सत्ता में आने के लिए कुतर्क का प्रचार करते हैं। कभी उस चुनाव व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करते हैं, जो व्यवस्था उनके द्वारा ही देश में लागू की गई थी, कभी आधुनिक संचार युग में आदिम युग की व्यवस्था लागू करने की वकालत करते हैं और भाड़े की भीड़ से दबाव बनाकर अपनी सुविधानुसार निर्णयों की अपेक्षा करते हैं।

         लोकतंत्र की सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यही है कि जब सत्ता से दूर रहने की छटपटाहट तथाकथित सत्तालोभियों की सामान्य समझ को भी समाप्त कर देती है तथा वे केवल अपनी स्वार्थी सोच को ही अराजकता फैलाने का हथियार समझने लगते हैं। समस्या केवल एक दिशा में हो तो उसका निराकरण भी किया जा सकता है, लेकिन भारत में जाति, धर्म और क्षेत्र आधारित राजनीति के चलते तथाकथित दिशानायक देश के स्वस्थ लोकतंत्र को पंगु बनाने हेतु किसी भी हद तक राष्ट्र की प्रगति में बाधक बनने से नहीं चूक रहे हैं। यह बड़ी समस्या है, जिसका समुचित निदान करना राष्ट्र के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

             (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..   

    Spread the love

    Spread the love    सौजन्यः बीएल भूरा                                                 …

    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन में सुधार के दिए निर्देश।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 12 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन में सुधार के दिए निर्देश।

    अराजकता की राजनीति और लोकतंत्र की परीक्षा

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    अराजकता की राजनीति और लोकतंत्र की परीक्षा

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..   

    • By User
    • November 2, 2026
    • 8 views
    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..    

    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

    विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न।