जीवन की कहानी हर पग में बदलती हैं।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री                                                      सुश्री सरोज कंसारी                                                  नवापारा राजिम

 

 

                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड                                              (w) 6395080071

 

                            आलेख                                                                “””””””””””””

 

         जीवन की कहानी हर पग में बदलती हैं।

 

           सुख क्या हैं ? मन की एक कल्पना। जिसमें हम बहुत सी बाते सोचते हैं और अंदाजा लगाते हैं काश! ऐसा होता तो हम खुश रहते। बस एक के बाद एक अपनी आवश्यकताओं की गिनती करते हैं। जीवन के आरंभ से अंत तक हमारी खुशियों का आधार अलग ही होता हैं। जब तक बाह्य जगत की ओर झुकाव रहेगा हम यूं ही भटकते रहेंगे और कभी स्थाई सुख की प्राप्त नहीं कर पाएंगे। भौतिकता की चकाचौंध, दौलत, बंगले-गाड़ी, नौकरी, पद- प्रतिष्ठा, रूप- रंग यौवन को हम अक्सर खुशियों से जोड़ लेते हैं और उसे पूर्ण करने के पीछे ही लगे रहते हैं। 

        जब तक सांसारिक जीवन में डूबे रहेंगे भोग _विलास, मौज-मस्ती, रिश्ते- नाते, संगे- संबंधी के माया जाल में तब तक कही न कही से शारीरिक- मानसिक कष्ट मिलते ही रहेंगे। माया के जगत में दुख की गहराई होती हैं और हम मकड़ी के जाल की तरह मेरे हैं मै हूं, मेरे हैं और अपनी शक्ति- सामर्थ्य, जोश जवानी पर घमंड करते हैं जिससे निकल नहीं पाते। जहां से हमें शोक- संताप, विभिन्न यातनाएं, बेबसी-सिसकी, उपेक्षित व्यवहार और धोखे मिलते ही रहते हैं। फिर भी मोह के बंधन में हम जकड़े होते हैं उनसे निकलना बहुत कठिन हो जाता हैं। जहां पाने की चाह, लोभ अधिक होता हैं वहीं से मजबूरी शुरू होती हैं नहीं मिलने पर हम हताश हो जाते हैं।  

      सांसारिक जीवन में रहते हुए ही विभिन्न क्षेत्रों में हम क्रियाशील होते हैं पारिवारिक- सामाजिक, आर्थिक- राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़े होने के कारण कही सहयोग, सांत्वना, और सद्व्यवहार मिलते हैं तो कहीं अपमान ,दुत्कार और असफलता मिलते हैं। कई तरह के लोग होते हैं उनसे मिलकर हमारी सोच भी प्रभावित होती हैं। जो जैसे हमें व्यवहार देते हैं उनके प्रति वहीं सोच हम बना लेते हैं। इस बीच हम क्या हैं, हमारी प्राथमिकताएं क्या हैं भूल जाते हैं ? जैसे माहौल मिलते हैं वैसे ही ढल जाते हैं। विभिन्न प्रकार के संदेह से घिरे होते हैं और मन की नाजुक भावनाओं के प्रवाह में में बहते ही रहते हैं।

                मन के भीतर ही सब खुशी और गम समाहित होती हैं।अक्सर हम कल के इंतजार में आज बहुत सी योजनाएं बना लेते हैं। अनंत ख्वाहिश पालकर रखते हैं, बस अंजान होते हैं जीवन की हर अगले पल की घटनाओं से। एक उम्मीद पर ही तो हर कोई जीवित हैं। किसी बात को महसूस करके मुस्कुरा लेना अलग बात हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और कहती हैं, जैसे- कभी सपने टूट जाते हैं, अपने रूठ जाते हैं, मनमुटाव हो जाते हैं तो अगले ही मोड में किसी साजिश के शिकार हो जाते हैं। देखते ही देखते बहुत कुछ बदल जाता हैं। हर खुशियां वर्तमान में हैं। अतीत की दुखद यादों निकलिए, भविष्य की चिंता कम किजिए और जो पल उसी के होकर देखिए!

               मन- मस्तिष्क में जब डर-दहशत, बुरी घटनाओं का संग्रह अधिक हो जाता हैं तो हम जीवन का आनंद नहीं लें पाते। जब ख्यालों की दुनिया से निकल पाना संभव नहीं तो हकीकत की दुनिया का सामना करने खुद को असमर्थ पाते हैं। याद रखिए! जीवन की कहानी पग- पग में बदलती हैं। अंतर्मन के द्वंद से भी व्याकुल होता हैं जीवन।

              आधी- अधूरी जानकारी से कभी बहस-विवाद और झगड़े मत किजिए, इससे मन की शांति प्रभावित होती हैं और आवश्यक कलह बढ़ता हैं। इंसान कितना भी शक्तिशाली हो मौत से नहीं जीत सकतें, यही मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई हैं, जिसे स्वीकार करके आगे बढ़ना हैं। इस जीवन को क्षणिक मानकर कम लम्हों में ही महान कार्य को करते रहें। क्यूं- कैसे, कब, शायद, किंतु- परंतु जैसे शब्दों में उलझें मत रहिए?

                    कभी हृदय की गहराई में जाकर सोचिए! क्या भरोसा हैं इस जिंदगी का ? जिसके लिए इतने सपने संजोकर रखें हैं। अंजान हैं भविष्य की घटनाओं से इसलिए तो सुख- दुख का समन्वय कर पाते हैं। थोड़ी हंसी थोड़े गम को निभाकर हम भविष्य के प्रति आशा, उत्साह और जिज्ञासा से भरें हैं। इसलिए नकारात्मक सोच से निकलिए और जीवन के प्रति सकारात्मक रहिए।

         “””””””””””””””””””””””””

 

  • Related Posts

    अच्छा सोचो, अच्छा होगा (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड से सम्मानित हुए मानवता की मिशाल डॉ. अमित यादव

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. एस. के. फगेड़िया                                                (अध्यक्ष) …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन की कहानी हर पग में बदलती हैं।

    • By User
    • November 13, 2026
    • 5 views
    जीवन की कहानी हर पग में बदलती हैं।

    अच्छा सोचो, अच्छा होगा (लघुकथा)

    • By User
    • November 13, 2026
    • 6 views
    अच्छा सोचो, अच्छा होगा  (लघुकथा)

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड से सम्मानित हुए मानवता की मिशाल डॉ. अमित यादव

    • By User
    • November 13, 2026
    • 17 views
    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्ट्र रत्न कम्मू अवॉर्ड से सम्मानित हुए मानवता की मिशाल डॉ. अमित यादव

    15 नवम्बर से चांदधार में पांच दिवसीय  तल्लानागपुर महोत्सव, तैयारियां पूरी।

    • By User
    • November 13, 2026
    • 8 views
    15 नवम्बर से चांदधार में पांच दिवसीय  तल्लानागपुर महोत्सव, तैयारियां पूरी।

    चिपको की विरासत और विचारों के प्रवाह को बनाए रखना समय की जरूरत :

    • By User
    • November 13, 2026
    • 13 views
    चिपको की विरासत और विचारों के प्रवाह को बनाए रखना समय की जरूरत :

    ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक क्षण के साक्षी।

    • By User
    • November 13, 2026
    • 8 views
    ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक क्षण के साक्षी।