राजेन्द्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत जेल अधीक्षक) बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
मित्रों,
सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक के रूप में मेरे पास जो अनुभव है, वो किताबों में नहीं मिलता। जेल प्रशासन, कैदियों के सुधार, कानून, अनुशासन और मानवीय व्यवहार यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। विगत चार वर्षों में ऑनलाइन
YouTube / Facebook / Instagram/ your quotes/ प्रतिलिपि के माध्यम से अपने लेख / रचनाएं / पुस्तकें लिखकर कैदियों के अधिकार और सुधार पैरोल, माफी, जमानत, विधिक सहायता, जेल में मिलने वाली सुविधाएं इन पर छोटे-छोटे वीडियो बनाएं हैं। परिवारों के लिए मार्गदर्शन हेतु आदर्श समाज स्वप्न साकार संस्था बिलासपुर के माध्यम से निःशुल्क मार्गदर्शी बातें बताई हैं,, जैसे किसी का बेटा/पति जेल में है तो परिवार को क्या करना चाहिए, किससे मिलना चाहिए, कौन से कागज चाहिए ?
साथ ही युवाओं के लिए चेतावनी और प्रेरणा: नशा, अपराध की दुनिया, जेल का सच बतानेवके लिए परिवर्तक जेल अधीक्षक की आत्मकथा पुस्तक दो बार प्रकाशित हुई है। जिसे पढ़कर जेल, पुलिस, अधिवक्ता लाभान्वित हुए हैं।
आज भी ऑनलाइन परामर्श और मेंटरशिप पूर्व कैदियों का पुनर्वास जेल से छूटे लोगों को नौकरी, समाज में वापस जुड़ने, और दोबारा अपराध से बचने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग दे रहा हूं। साथ ही जेल कर्मचारियों और aspirants के लिए मार्गदर्शन निशुल्क देता हूं।
जो युवा जेल विभाग, पुलिस, या सुधारात्मक सेवाओं में जाना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा और नौकरी की सच्ची जानकारी WhatsApp / Zoom पर साप्ताहिक बैठक: हफ्ते में 1 दिन, 1 घंटा दे रहा हैं
“पूछिए पूर्व जेल अधीक्षक से” जैसा सत्र शुरू कर रहा हूं जिस में आप जेल,, पुलिस कोर्ट के साथ साथ। लेखन और जागरूकता अभियान लेख / ब्लॉग जेल सुधार, कैदियों की मानसिक स्वास्थ्य, महिला कैदियों और उनके बच्चों की समस्याओं का निराकरण होगा।
आप जानते विगत वर्षों में स्थानीय अखबार और ऑनलाइन पोर्टल मेरे लेख छपते हैं।
कानूनी साक्षरता आम आदमी को IPC/BNS, CrPC/BNSS के बुनियादी अधिकार आसान भाषा में समझाने का प्रयास कर रहा हूं। साथ ही ऑनलाइन अभियान, नशा मुक्ति, जेल में पुस्तकालय, कौशल विकास इन मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अभियान चला रहा हूं । अनेक संस्थाओं और अकादमी से जुड़कर सेवा करता हूं जैसे विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA / SLSA) वे ऑनलाइन विधिक जागरूकता के लिए वक्ता बुलाते हैं। NGO और पुनर्वास केंद्र कई NGO को जेल अनुभव वाले सलाहकार के नाते NALSA, प्रिजन रिफॉर्म से जुड़े प्लेटफॉर्म से जुड़ा हूं।
विशेषज्ञ के रूप में ऑनलाइन कोर्स या ई-पुस्तक परिवर्तक रागरंजन प्रेम पच्चीसा और आकाश पथ आप पढ़ सकते हैं।






