संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई ओर बच्चों में दिखा उत्साह।
कानड़: देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों में विशेष खुशी और उत्साह दिखाई दिया कार्यक्रम में पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष।
गौरीशंकर सूर्यवंशी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर उनके विचारों और देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि नेहरू जी बच्चों से विशेष प्रेम करते थे इसलिए उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बच्चों को ही देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने बच्चों को शिक्षा संस्कार और देश भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया बड़ी संख्या में बच्चे ओर बच्चियों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






