संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
प्रकृति के पूजन का छठ पर्व
नवापारा राजिम: छत्तीसगढ़ में प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े छठ पर्व को बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है अब यह त्यौहार केवल यूपी बिहार के या पूर्वांचल के लोग ही नहीं करते बल्कि देश के कोने कोने में बसे इस अंचल के लोग भी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ पर्व को मनाते हैं, रविवार को अस्ताचल गामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया और सोमवार को सूर्योदय के समय पुनः उन्हें अर्घ्य देकर ओज, प्राण और जीवन के दाता प्रकृति के संरक्षक सूर्य भगवान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जावेगी, नगर में महानदी के छठ घाटों में झालर झंडा और पंडाल लगाकर व्रती स्त्रियों और छठ पर्व मनाने वाले भक्तों के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से बड़ी अच्छी व्यवस्था की गई है आज भी अस्ताचल गामी सूर्य देव को अर्घ्य देने के उत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष संजय ओम कुमारी साहू घाटों पर उपस्थिति रही अपने कर्तव्य बोध और धार्मिक संस्कारों से भरी हुई ओम कुमारी नगर के विभिन्न समाजों के उत्सवों में बड़े उत्साह के साथ शामिल होती रही है छठ पर्व के विषय में पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि यह पर्व केवल हम सब की श्रद्धा और आस्था से ही नहीं जुड़ा हुआ है बल्कि प्रकृति के संरक्षण में भी इसका बड़ा महत्व है यह एक ऐसा अनोखा पर्व है जो ना तो किसी मंदिर में होता है और ना किसी मूर्ति के सामने और इस पर्व के लिए ना तो किसी पंडित की जरूरत पड़ती है और ना ही कोई विशेष कर्मकांड की व्रती ही पुजारी है और प्रकृति ही देवता है यह पर्व हमें सिखाता है कि जिसका अस्त होता है उसका उदित होना भी निश्चित है इसीलिए इस पर्व में डूबते हुए सूरज को भी उतना ही सम्मान दिया जाता है जितना की उगते हुए सूरज को सामाजिक एकता अनुशासन स्वच्छता और पवित्रता का संदेश देने वाला यह पर्व सचमुच में बड़ा अनुपम है रविवार को संध्या समय नगर में रहने वाले यूपी बिहार के समस्त व्रतीजन डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे थे सुहागन स्त्रियां सोलह सिंगार के साथ अपने पति एवं संतान की दीर्घायु के लिए और कुंवारी कन्याएं, अपने लिए सुयोग्यवर की कामना को लेकर घाटों पर पहुंची थी और उन्होंने बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पर्व को मनाया, नगर के लोग भी बड़ी उत्सुकता से इस उत्सव को देखने पहुंचे और सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी






