जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

Spread the love

 

 

राजकुमार कुम्भज                                            जवाहरमार्ग, इन्दौर

 

                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                              (w) 6395080071

 

 

जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

___________________

 

 

              चीन अपने अक्खड़-फक्खड़ जासूसों के साथ ही साथ सौंदर्यशाली, प्रतिभासंपन्न लड़कियों-स्त्रियों पर भी अधिक ही नहीं, बल्कि अधिकतम नीतिगत भरोसा करता है.चीन का यह नीतिगत विचार-मंत्र, प्राचीनकाल से लेकर कैम्ब्रिज के आधुनिककाल तक उपलब्ध है।

 

            एलिस हुआँग भी चीन की उसी फितरत का एक खूबसूरत मोहरा हो सकती है। जिस पर चीनी जासूस-सुंदरी होने का तमगा तो है ही, किन्तु वह एक प्रतिष्ठित, सर्वस्वीकृत और प्रतिभासंपन्न उद्धमी भी साबित हुई है।

 

कहा जाता रहा है कि आदमी चाहे जितना भी ताकतवर क्यों नहीं हो, स्त्रियों से जीत पाना मुश्किल होता है।

 

        एलिस हुआँग कोई साधारण स्त्री नहीं है। बताया जाता है कि वह एक ऐसी सौन्दर्यशाली बुद्धिमान और धनवान चायनीज जासूस-विदूषी है, जो पाकिस्तान और बाँग्लादेश जैसे मुल्कों को खरीद सकती है, उन्हें नेस्तनाबूद कर सकती है।

 

                   इसी चीनी जासूस-सुंदरी और समर्पित स्त्री ने, एनवीडिया काॅर्पोरेशन के मलिक जैक्सन हुआँग को अपने प्रेम-जाल यानी हनी ट्रैप में फँसाकर चिप बनाने की प्रक्रिया हथियाई और कई-कई डाटा चुराकर चीन को दे दिए।

 

        दुनिया जानती है कि चीन अपनी किसी भी सफलता की नकल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और यही कारण है कि चीन ताकतवर है। चीन बेहतर जानता है स्त्री के सौजन्य-सौंदर्य की ताकत आदमी से क्या कुछ नहीं करवा सकती है?

 

            चीन की फितरत है कि वह रिसर्च और डेवलपमेंट यानी R&D पर पैसा खर्च करने की बनिस्बत, दूसरे देशों की R&D चुरा लेने में अधिक भरोसा करता है। उसका भरोसा और उसकी नीतियाँ भी, तथाकथित दूसरे रास्ते, दूसरे हथकंडे अपनाने पर ही अधिक केंद्रित रहतीआई है। ऐसा माना जाता है कि चोर्य-तकनीक के जरिए चीन ने दुनियाभर के देशों से ढ़ेरों तकनीकी जानकारियाँ चुराई हैं।

 

                     एक उदाहरण से समझा जा सकता है कि जब चीन की BYD कंपनी द्वारा एलन मस्क कंपनी के यहाँ से टेस्ला की तकनीक चुराने का खुलासा हुआ था, तब एलन मस्क ने दावा किया था कि चीन की जिस छोटी कंपनी BYD ने मेरी टेक्नोलॉजी चुराई है, वह अपने संपूर्ण जीवन-काल में कभी भी 400 से ज्यादा कारें नहीं बेच पाएगी, लेकिन क्या आज BYD ने TESLA को पीछे नहीं छोड़ दिया है?

 

             ऐतदर्थ बेहतर देखा-समझा जा सकता है कि जासूस-सुंदरी पर भरोसा करने की चीनी-मिट्टी कितनी‌ भरोसेमंद है?

 

 

  • Related Posts

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा                                             बिलासपुर, छत्तीसगढ़…

    ‘‘न्यायोत्सवः’’ – विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर एवं विषेष स्वास्थ्य परीक्षण षिविर आयोजित……

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By User
    • November 17, 2026
    • 2 views

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 16 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    लगातार संघर्ष और जनहित में उठाई गई आवाज का हुआ असर, नगर आयुक्त ने गेट खुलवाने के दिए आदेश।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 15 views
    लगातार संघर्ष और जनहित में उठाई गई आवाज का हुआ असर, नगर आयुक्त ने गेट खुलवाने के दिए आदेश।

    हादसे के बाद मदमहेश्वर घाटी में पसरा सन्नाटा, दूसरे दिन स्थगित रहा मदमहेश्वर मेला।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    हादसे के बाद मदमहेश्वर घाटी में पसरा सन्नाटा, दूसरे दिन स्थगित रहा मदमहेश्वर मेला।

    सादगी के साथ राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंची भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    सादगी के साथ राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंची भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली।

    बासबाडा – मोहनखाल मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: 

    • By User
    • November 17, 2026
    • 13 views
    बासबाडा – मोहनखाल मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: