सुश्री सरोज कंसारी मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका नवापारा-राजिम रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
आलेख
“बस, प्रेम का मार्ग ही कल्याण का है”: सुश्री सरोज कंसारी।
हृदय में प्रेम और मानवीय भाव रखते हुए सबको सम्मान दें।”-
—————————————-
मनुष्य का परम् कर्त्तव्य है कि वह स्वयं को सामाजिक प्राणी बनाए और अपने समाज को मानवीय मूल्यों से युक्त करे। इस जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मानवीय गुणों को आत्मसात कर जीवन-यापन करना चाहिए। मानवता की सेवा से बढ़कर कोई अन्य महान धर्म या कर्तव्य नहीं है; अतः हमें निरंतर निःस्वार्थ भाव से समस्त सृष्टि की सेवा में संलग्न रहना चाहिए। संपूर्ण विश्व में बंधुत्व (भाईचारे) की भावना को सुदृढ़ता से स्थापित और कायम रखने के लिए अनवरत प्रयास करना ही मानव जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। हर मौसम का अपनी जगह अलग ही महत्व होता है। इस तन को स्वस्थ-सुखी और सामर्थ्यवान बनाने के लिए, गर्मी, ठंड और बरसात सभी की आवश्यकता है। परिवर्तन के बिना इस जीवन का कोई औचित्य नहीं। सोंचिए !यदि बचपन से युवा और बुजुर्ग का दौर न होता तो क्या होता? इस संसार की हर गतिविधि रुक ही जाती न! जैसे-दिन से रात होती है। ये धरती, चाँद, सितारे, नदी, पर्वत, झरने सभी अपनी जगह पर रहकर, हमें पल्लवित और पुष्पित करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। निस्वार्थ हैं। प्रत्येक दिन चौबीस घंटे हमारी सेवा में लगे हुए हैं। अगर ये सभी रूठ जाएं, हमें शुद्ध हवा, शीलता, जल, फल-फूल, औषधि और भी आवश्यक जीवन निर्वहन के साधन उपलब्ध न कराएं तो क्या होगा? एक ही क्षण में दम घुटने लगेगा और मानव जीवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा। एक मर्यादा, संस्कार और नियमो में बंधकर रहने से जीवन का संतुलन बना रहता है इसे तोड़ने पर खुद का ही नहीं, हमारी सभ्यता- संस्कृति और परंपरा का भी विनाश हो जाता है। प्रकृति की सभी चीज़ें अपनी जगह व्यवस्थित है। जो हमें जीवन को उत्कृष्ट बनाने और समस्त मानव जीवन को सुखी करने के लिए, आवश्यक साधन उपलब्ध कराते हैं। कारण – उनमें आपस में कोई भेदभाव, झगड़े, ईर्ष्या-द्वेष, बहस-विवाद नहीं होते हैं। फिर, हम मनुष्य होकर, समस्त शक्ति स्रोत होकर, अपनी क्षमता-योग्यता, हुनर, बल-बुद्धि का उपयोग सही दिशा में, मानव हित में, लोगों के कल्याण के लिए क्यों नहीं कर पाते हैं? हम केवल अपने बारे में सोचते हैं, अपनी ज़िन्दगी बनाने में लगे रहते हैं? औरों के सहयोगी नहीं बन पाते हैं। अपने बुरे कर्म से दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, बहकावे में आ जाते हैं। अपने ही बनाएं रिश्ते को कुचल देते हैं, षडयंत्र रचते हैं, झूठ बोलते हैं। अपने निज लाभ के लिए किसी भी हद तक गिर जाते हैं। मनुष्य होकर क्रूर-कठोर व्यवहार भी करते हैं।लोभ-लालच के लिए प्रकृति की सुंदरता को बिगाड़ते हैं…. जिनसे शीतलता, रोशनी और जीवन जीने के आवश्यक ऊर्जा हमें प्राप्त होती हैं। उससे खिलवाड़ करते हैं। अगर हम इंसान होकर अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे।अपने कर्म पथ में सही दिशा में मंजिल की ओर बढ़ेगे तो सच में कहीं कोई असुविधा नहीं होगी। किसी की आँखों में आँसू नही होंगे…कहीं कोई अभाव में जीवन नही गुजारेंगे। अमीरी-गरीबी का भेद नहीं होगा, कोई शोषण, आतंक और अत्याचार नहीं कर पाएंगे। अमानवीय व्यवहार नहीं होगें। बस, हृदय में प्रेम और मानवीय भाव रखते हुए हर किसी को सम्मान दें। लोगों को उनके अधिकार मिलें और किसी की मेहनत का सही फल उन्हें दें। बेईमानी, रिश्वत, मिलावट, अन्याय का विरोध करें और गरीबों को आवश्यक सुविधाएं दें। बेसहारों को सहारा मिले तो सोचिए! कितना सुंदर माहौल होगा चारों तरफ। गलत काम और व्यवहार लोग अधिकतर छुपकर करते हैं। लेकिन, हम सही होकर डरते हैं क्यों आवाज नहीं उठा पाते? कारण हैं हम बंटे हुए हैं जाति, धर्म, मजहब-संप्रदाय, ऊंच-नीच के भेदभाव में। एक सौ चालीस करोड़ जनता अगर एक हो जाएं और साथ मिलकर आपसी सुलह से सकारात्मक दृष्टि से हर वर्ग के लोगो के कल्याण के लिए कार्य करें, इस धरती पर जन्म लिए हर मुनष्य की मूलभूत आवश्यकताओं, उनके अधिकार के लिए प्रयास करें तो दुनिया की कोई शक्ति हमें तोड़ नहीं पाएंगी। हमारे नेक विचारों के सामने हर किसी को झुकना पड़ेगा। बस शर्ते अपने घमंड से दूर रहिए। जब हम संगठित होकर किसी सही उद्वेश्य के लिए हर किसी में सामंजस्य-सहयोग, सांत्वना,सहानुभूति और दया, क्षमा, करूणा के साथ हम आगे बढ़ेंगे तो एक सुंदर, सुखद, स्वस्थ परिवार, समाज, पड़ोस, गांव, नगर शहर और राष्ट्र का निर्माण कर सकतें हैं। हम जन्म लेते हैं यही पलते-बढ़ते, खेलते-कूदते हैं। धीरे-धीरे हम में समझदारी बढ़ती है, दुख-सुख का सामना करते हैं। ज़िम्मेदारी, रिश्ते-नात की दुनिया में बंधते हैं, नई सोच-समझकर विकसित होती है। अपने कर्म क्षेत्र में सभी गतिशील हैं, ईश्वर की सत्ता को स्वीकार कर रहें। नियम-कानून, रीति-रिवाज को निभातें हैं, तभी तो यह सृष्टि संचालित हैं। अगर हम सभी एक जगह ठहर जाएं, कोई अपने कार्य को न करें, नए अविष्कार न हो, सभी अपने तक सीमित हो जाएं, कोई गतिविधी न हो तो ज़िन्दगी कैसी होगी ? सोचिए! सक्रियता, साहस, हिम्मत, जागरूकता और एहसास हैं तभी यह संसार सुव्यवस्थित है। यही तो जीवन है आगे बढ़ते रहना, प्रयास करते रहना व किसी बात पर आपसी चर्चा, सलाह लेना और सही फैसला करना। जब हम कुछ अच्छा करने की सोचते हैं तभी तो उसे साकार कर पाते हैं। इस संसार के प्रत्येक प्राणी किसी न किसी काम में लगे हैं। कोई केवल अपने तक सीमित हैं तो कोई सर्व हित के लिए सोचते हैं। कोई सहयोग करते हैं तो कोई विरोध करते हैं। लेकिन, हर कोई अपने ही लाभ के लिए न सोचकर ओरों को भी जीवन जीने के लिए सही माहौल दें। उन्हें आगे बढने में, उनकी मदद करें। छल-कपट न करें तो यह संसार बहुत ही सुखद प्रतीत होगा। जीवन जीते हैं और इस सफर में जब हम चलते हैं तो हर पल हम मौत के करीब होते हैं। घटना-दुर्घटना, होनी- अनहोनी हादसे हमारे आगे-पीछे ही घूमती रहती है। पर, हम बेखबर होते हैं उसे देख नही पाते हैं। जीवन जीना चाहते हैं लेकिन, मुसीबात का सामना नहीं करना चाहते हैं। अपनो के बिना रह नहीं सकते हैं। पर, अपनो की इज्जत नहीं करते हैं। ईश्वर ने मनुष्य की संरचना कुछ इस तरह की है कि हम हर परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। क्योंकि प्रकृति के पंच तत्व से बनें इस तन में अपार क्षमता हैं। तभी तो पग- पग पर हो रही घटना दुर्घटनाओं से बचकर अपना जीवन यापन करते ही हैं। पर जन्म मरण के चक्र से सभी को गुजरना ही पड़ता है। कोई कितना भी शक्तिशाली हो एक समय के बाद सब क्षीण होने लगता है। रूप-रंग, यौवन और शक्ति-सामर्थ्य के रहते ही खेल हैं। जब तक हम हैं और सोचने-समझने कार्य करने की क्षमता होती हैसही सोचे, अच्छा करें और स्वार्थ से ऊपर होकर हर इंसान को अपना समझें। जब हम किसी के दुर्व्यवहार को एक सीमा तक सहन करते हैं, उन्हें सुधरने का अवसर देते हैं। पीड़ित व्यक्ति की बात सुनते हैं, किसी के दर्द को महसूस करते हैं। आलोचना से डरते नही जब सही दिशा में होते हैं। किसी से शिकायत नहीं करते, मन में ईर्ष्या भाव नही रखतें। तब सच में जीवन जीते हैं मनुष्य धर्म को निभाते हैं। किसी को गिराने, अपमानित करने, झुकाने की कोशिश नहीं करते , जलते नहीं किसी की तरक्की से। अपने पद का दुरुपयोग नहीं करते हैं, केवल सलाह नहीं देते साथ भी देते हैं। कहते नहीं करके दिखाते हैं। जब मन का हर कोना उत्साह, सकारात्मक सोच से भरा होता हैं। किसी का बुरा नहीं चाहते, आत्मा की आवाज सुनते हैं। तब सरल, सहज और सात्विक जीवन होता हैं और मनुष्य जीवन सफल होता हैं। अपनी बुराइयों को दूर करने की कोशिश करते हैं, किसी पर आरोप- प्रत्यारोप नहीं करते। गलतियों को स्वीकार कर लेते हैं, बस, अपनी बात को सही और दूसरों को गलत नहीं कहते हैं। इससे हम व्याकुल, अशांत और गमगीन नही रहते हैं। अपने सही होने का आभास हमें हर पल एक नई ताजगी भर देता है। जीवन में भक्ति का बहुत महत्व हैं यह हमें आत्मिक शक्ति देती हैं। जब सच्चे ह्वदय से हम ईश्वर की आराधना करते हैं, इस सांसरिक जीवन से दुखी होकर, किसी समस्या से पीड़ित होकर उन्हें पुकारते हैं, विश्वास करते हैं तब सच में आत्मा की पुकार वे सुनते हैं। यकिन मानिए! प्रार्थना से जीवन में चमत्कार उत्पन्न होते हैं। बस, उम्मीदों की ज्योति कभी बुझने मत दिजिए। आपके जीवन में कभी निराशाओं का अंधेरा नहीं होगा। हम किसी के मार्ग में बाधक नहीं बनते हैं, दूसरो को छोटा नहीं समझते हैं, सभी से समान व्यवहार देते हैं। यह एक ऐसा गुण है जिससे आत्मा शुद्ध होती है। जब हम हर कुविचार को त्याग कर, मन को पवित्र रखते हैं तो खुद पर विश्वास कर आगे बढ़ते हैं। जैसे भीतर है वैसे ही बाहर भी रहते हैं तब दिव्य गुण विकसित होने लगता है। जब हम अंतर्मन की आवाज सुनते हैं और किसी प्रकार से कपट नहीं रखते, बुरा नहीं सोचते तब आंतरिक ऊर्जा प्रवाहित होती हैं। एक इंसान की अच्छाई हर पल उसे एक मजबूत सुरक्षा कवच देती हैं। जब आप बुरे होकर अच्छे बनने ढोंग करते हैं तब आपकी मानसिकता कमज़ोर होती हैं। अंदर से खोखला होते चलें जाते हैं पर पता नहीं चलता पूरी तरह बर्बाद होने के बाद ही समझ पाते हैं। बाहर से आप अच्छा होने का कितना भी दिखावा कर ले, लेकिन आत्मा से को पवित्र नहीं कर पाते तो एक दिन आपके कुविचार और गलत सोच आपकों सजा देती हैं। ये मत सोचिए! आपके भीतर कोई झांककर नहीं देख सकतें, आप कैसे हैं? यह पहचान नहीं सकते हैं? बस, समय का इंतजार करें, जो जैसे होते हैं। उसे अनुसार उन्हें फल प्राप्त होते हैं। दूसरों से केवल सम्मान या प्रशंसा पाने के लिए व्याकुल न हों। आपके कर्म ही आपका परिचय हैं। चुपचाप और निडर होकर अपना कार्य करें, बिना किसी संकोच के। सभी के साथ मन, वचन और कर्म से सही व्यवहार करें। सच्ची आस्था और अच्छे व्यवहार से दैवीय गुण आते हैं; अपनी सोच को दूषित न करें। बदले की भावना छोड़ें, केवल सद्विचार रखें और दूसरों की अच्छाई ग्रहण करें। झूठ का दामन छोड़ सही राह पर चलें; जीवन सच में सुंदर है। लोगों की दुआएँ और आशीर्वाद प्राप्त करते रहें, क्योंकि वे दुखद समय में काम आते हैं। किसी की बद्दुआ या आह मत लें; यह जीवन में मुश्किलें ला सकती है। कर्म करते रहें, सदाचारी बने रहें, निडर होकर जिएँ और सकारात्मकता फैलाएँ। सबका हो कल्याण।
नारी शक्ति,अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक






