पंजाब के स्वर्ण मंदिर, और जलियाँवाला बाग की यात्रा कराते हैं। 

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

   

                 (नया अध्याय, देहरादून)                                                 (w) 6395080071

 

 

—–गुरु नानक जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं——

पंजाब के स्वर्ण मंदिर,

          और जलियाँवाला बाग की यात्रा कराते हैं। 

           *****************************

हमारे देश का एक खूबसूरत राज्य है जिसका नाम पंजाब है। पाॅंच पवित्र पावन नदियों रावी, झेलम, सतलज, व्यास, और चेनाव की धरती कहलायी पंजाब। यह गुरु नानक जैसे महान संतों की धरती है। इसके हरा भरा रहने, इसकी समृद्धि, इसके विकास में, यहाॅं के लोगों की खुशहाली में, इन नदियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यहाॅं के सिख अपनी बहादुरी, अपने साहस, अपनी निडरता अपने आथित्य सत्कार, अपनी मेहनत के लिए पूरे विश्य में जाने जाते हैं। इसी के सिखों के एक पवित्र शहर का नाम है अमृतसर। इस शहर और पंजाब की सीमाएं जहाॅं पश्चिम में पाकिस्तान से, उत्तर में कश्मीर से, पूर्व में हिमाचल से तो दक्षिण में हरियाणा-राजस्थान से मिलती हैं। पंजाब का कुल क्षेत्रफल 50362 स्क्वायर किलोमीटर है जनसंख्या लगभग तीन करोड़ से ऊपर है। साक्षरता में भी यह कम नहीं है क्योंकि यहाॅं साक्षरता का प्रतिशत लगभग 76.68 है। इसकी और हरियाण की संयुक्त राजधानी है चंण्डीगढ़। दिल्ली से अमृतसर लगभग चार सौ पचास किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबकि लाहौर मात्र पचास किलोमीटर भी नहीं है। सदियों से सीमान्त प्रान्त होने के कारण तथा अमृतसर शहर का सीमा से बहुत निकट होने के कारण इस प्रांन्त को यहाॅं के नागरिकों को हमेशा बाहरी आक्रमणों का सामना सबसे अधिक करना पड़ा।

लगभग पाॅंच सौ किलोमीटर की यात्रा कर जब अमृतसर पहुॅंचे थे रात के नौ बज चुके थे। शहर में उस दिन पर्याप्त रोशनी न होने के कारण हर ओर अंधेरा नजर आ रहा था। थोड़ी बहुत रोशनी कुछ दुकानों के खुले होने के कारण जरूर हो रहीं थी। रात में कुछ देर पुराने अमृतसर में घूमते हैं। लगभग साढ़े चार सौ साल पुराने इस शहर में पहले गुरू रामदास जी का ढेरा हुआ करता था। यहीं पर सबसे पहले गुरूद्वारे की आधारशिला 1577 में उन्होंने रखी थी। अमृतसर कहा जाता है एक सरोवर के नाम पर पड़ा जिसका पानी अमृत जैसा माना जाता था।

1947 में इस शहर ने भयंकर साम्प्रदायिक दंगों को झेला था। अगले दिन सुबह दस बजे हम विश्व में प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर की ओर चलते हैं जो शहर के ठीक मध्य में घने जन संख्या वाले इलाके में और बाजार में स्थित है। बाजार के मध्य लगभग एक किलोमीटर हमें पैदल चलना पड़ा। मंदिर परिसर के बाहर चारों ओर अच्छा खासा भीड़ भरा बाजार है। लेकिन अब इस मंदिर परिसर के अंदर चारों ओर संगमरमर के खूबसूरत भवन गैलरियों वाले बन गये हैं जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। विशेषकर चाॅंदनी रात में तो इसकी जगमगाहट को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मंदिर और गैलरियों के बीच शुद्ध स्वच्छ जल वाला पवित्र जल सरोवर है जिसमें स्वर्ण मंदिर का सुनहरा प्रतिबिम्ब बहुत सुंदर दिखाई पड़ता हैं। गुरू रामदास ने यह पवित्र सरोवर बनवाया था जो सन 1577 में बनकर तैयार हुआ था। सूफी संत मियां मीर ने अगस्त सन 1588 में स्वर्ण मंदिर की आधार शिला रखी थी। इसका निर्माण कार्य पाॅंचवें गुरू ने प्रारम्भ कराया था तथा गुरू अर्जुनदेव ने यहाॅं गुरू ग्रंथ साहिब स्थपित किया था। स्वर्ण मंदिर सन 1604 में बनकर तैयार हुआ था। इसे दरबार साहिब और हर मिंदर साहिब भी कहा जाता है। सन 1606 में यहाॅं सिक्खों के पवित्र अकाल तख्त की स्थापना श्री गुरू गोविन्द साहिब ने की थी। 19 वीं शताब्दी में महाराजा रणजीत सिंह ने स्वर्ण मंदिर पर स्वर्ण की परत चढ़ाई जिससे इसकी सुंदरता में चार चाॅंद लगे और यह सोने की परत के कारण, पूरे विश्व में स्वर्ण मंदिर नाम से प्रसिद्ध हुआ। बाबा बुडडा यहाॅं के सबसे पहले ग्रंथी थे। मंदिर की पूरी परिक्रमा करने के बाद स्वर्ण मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए लाईन में लगते हैं। कई लाईनें हैं जो बहुत लम्बी हैं। लगभग ढाई घंटे खड़े रहने के बाद नम्बर आता है। अंदर निरन्तर गुरूवाणी का पाठ और कीर्तन चलता रहता है। पूरा मंदिर सुनहरी पर्तों से जगमग जगमग करता नजर आता हैं। यह बहुत अच्छी बात थी कि यहाॅं श्रृद्धालुओं ने अपने पीछे लम्बी लाईन का ख्याल रखकर शीघ्र दर्शन कर बाहर निकलते गये, जो अन्य जगह देखने को नहीं मिलता। भीड़ बहुत है हजारों श्रद्धालुओं की पर कोई धक्का मुक्की भगदड़ नहीं होती। भीड़ का यह क्रम सालों से चल रहा है। सहसा उतर प्रदेश, हरिद्वार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल के कोल्लम, सबरीमाला, हिमाचल के नैना देवी के मंदिरों में भीड़ की भगदड़ में हुई तथा अन्य कई घटनाओं की याद आ जाती है जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं की मौते हुई थीं। पर यहाॅं सब बहुत शाॅंति पूर्वक अपनी प्रतीक्षा करते हैं। पवित्ऱ सरोवर के निकट कुछ देर बैठ कर हम उस प्रसिद्ध वृक्ष के नीचे ठहरते हैं जिसके बारे में अनेक कहानियाॅं प्रचलित हैं।

यह ऐतिहासिक सरोवर, पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन काल के दौरान अनाया गया एक ‘टाईपोलोजी‘ का नमूना है। इस सरोवार की योजना ऐसी बनायी गयी थी कि पुरूषों, महिलाओं और जानवरों की जरूरतें अलग अलग पूरी हो सके। पुरूषों के लिए अलग एक खुला मर्दाना मंच था, जबकि महिलाओं के लिए एक जनाना बाड़ा था। जानवरों के लिए एक लम्बे रैंम्प का निर्माण किया गया था तथा मंदिर को गुम्बद, छज्जों, और जालियों से सुशोभित किया गया था। जो 19 वीं शताब्दी की पंजाब की वास्तुकला का सुंदर नमूना है। मंदिर का अन्दूरनी भाग भी सुंदर चित्रों से सजाया गया है।

इस बेरी वृक्ष के नीचे गुरू के निष्ठावान सेवक बाबा बूढढा जी बैठ कर श्री अमृत सरोवर और हरिमंदिर साहिब जी की सेवा करवाया करते थे। बाबा बूढढा जी का जन्म भाई सुग्धा रंधावा जी के गृह में माता गौरां जी की कोख से सात कार्तिक वि.सं.1563 (1506 ई.) को गाॅंव कत्थूनंगल, जिला अमृतसर में हुआ था और नाम बूड़ा रखा गया। जब जगत कल्याण करते हुए श्री गुरू नानक देव जी रमदास गाॅंव की सीमा में प्रविष्ट हुए तब तब बालक बूड़ा जी पशु चराते हुए बड़े प्रेम भाव से गुरू साहिब की सेवा में दूध लेकर उपस्थित हुए और विवेक, वैराग्य की बातें करने लगे। तब सतिगुरू जी ने उनकी योग्यता को देख फरमाया कि भले ही उसकी आयु छोटी है मगर समझ के कारण वह बूड़ा है अर्थात ज्ञानवान है। उस दिन से आप बूढढ़ा जी के नाम से प्रसिद्ध हुए। संवत 1661 (1604 ई) में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप श्री हरिमंदिर साहिब में प्रथम बार प्रकाश होने पर श्री गुरू अर्जुन देव जी ने आपको प्रथम ग्रंथी नियुक्त किया। श्री गुरू अंगदेव जी से श्री हरिगोविंद साहिब जी तक आपके हाथों से गुरू गददी की रस्म अदा की जाती रही है। जब 14 मार्च शीष, संवत 1688 (1631 ई.) को गाॅंव रमदास में आप परलोक सिधारे, तब श्री हरिगोविंद साहिब जी ने अपने कर कमलों से इस महान शख्सियत का दाह संस्कार किया था।

बाबा दीप सिंघ जी शहीद- सरोवर के तथा वृक्ष के तने के निकट लगे शिलापट के अनुसार बाबा दीप सिंघ जी, बारह मिसलों में से सुप्रसिद्ध शहीदों की मिस्ल के मुखिया थे। आप जी ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप लिखने की सेवा के साथ अठारहवीं सदी के विशेष युद्धों में महत्वपूर्ण हिस्सा लिया था। सन 1757 ई. में तैमूर शाह और जहान खान द्वारा श्री दरबार साहिब जी का अपमान करने, पवित्र सरोवर को पूर देने का समाचार बाबा जी को जब दमदमा साहिब पहुॅंचा तब उनकी उम्र 76 ( 1682-1757) वर्ष की थी। बुजुर्ग अवस्था में भी वे अठारह सेर का खण्डा हाथ में लेकर श्री दरबार साहिब को स्वतन्त्र कराने और जालिमों को सबक सिखाने की प्रतिज्ञा करके अमृतसर की ओर चल पड़े। आगे से जहान खान यह सामाचार सुनकर नगर के बाहर हीगोहलवड़ गाॅंव के पास हजारों की संख्या में सेना के साथ मोर्चा सम्भाले बैठा था। आमने सामने घमासान युद्ध हुआ। बाबा जी अभी नगर से दूर ही थे कि जमाल खान के साथ लड़ाई में उनका शीश कट गया। पास खडे एक सिंघ ने जब यह देखा तो उसने बाबा जी को उनका प्रण का स्मरण कराया। तब ऐसा करिश्मा घटित हुआ जिसका दुनिया के इतिहास में अन्य कोई उदाहरण नहीं है। बाबा जी ने अपना शीश बाॅंयी हथेली पर टिका कर दाॅंये हाथ से ऐसा खड़ा चलाया कि शत्रु की सेना में भगदड़ मच गयी। इस प्रकार घमासान युद्ध करते बाबा जी अमृतसर पहुॅंचे और अपना शीश श्री हरिमंदिर साहिब को भेंट किया। परिक्रमा में शहीद बुंगे के नाम से यह गुरूद्वारा बाबा जी की स्मृति को ताजा करता है और गुरूधामों की पवित्रता कायम रखने के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करता है।

एक अन्य शिलापट में यहाॅं के इतिहास को दर्शाया गया है इस प्रकार- दूरंदेश अगुआ, निर्भीक योद्धा महाराजा जस्सा सिंघ रामगढ़िया ने रामगढ़िया बुंगे का निर्माण सन 1755 ई. में कराया था। बुंगा रामगढ़ि़या, उस समय के तत्काली मिसलों द्वारा निर्माण किये गये सभी बुंगों से व्योंतबंदी, निर्माण कार्य, नक्काशी, तथा चित्रकारी के आधार पर अलग था। सरदार जस्सा सिंघ रामगढ़िया द्वारा इस बुंगे में दीवाने खास जिसमें महाराजा साहिब का सिंहासन है और जिसकी छत पर 44 लाल पत्थरों के स्तम्भ ( जो सिक्ख नक्काशी का अदभुत नमूना है ) पर आधारित है। इस सिंहासन की ऊॅंचाई श्री हरिमंदिर साहिब से बहुत नीची है जो महाराजा जी के गुरू पर विश्वास और नम्रता की, निर्माण कला के ज्ञान की और व्योंतबंदी की साक्षी लगती हैं। बुंगे में कैदियों के लिए काल कोठड़ी सिंहासन के ठीक नीचे है तथा मालखाना सिंहासन के ठीक सामने हैं। दरबारियों, उच्चाधिकारियों और जरनैलों के बैठने के लिए एक बड़ा दीवान हाल है, जिसमें एक ओर कुआॅं है तथा हाल में हवा प्रकाश के लिए उचित प्रबंध किया गया है। श्री दरबार साहिब और शहर की सीमाओं की देख रेख हेतु 156 फुट ऊॅंचे मीनार हैं जो सिक्ख निर्माण कला का मुॅंह बोलता शाहकार है। 1783 ई. में जब स.जस्सा सिंघ रामगढ़िया ने अपने साथियों स. जस्सा सिंघ आहलूवालिया, सरदार बघेल सिंघ तथा अन्य लोगों के साथ मिलकर जब लाल किले को जीता तो सरदार जस्सा सिंघ रामगढ़िया ने तख्ते ताऊस की वह सिल जिस पर बैठ कर मुगल बादशाह की ताजपोशी की जाती थी, जिस सिल पर बैठ कर औरंगजेब ने हिन्दुओं को मुसलमान बनाने के लिए हुकम दिये थे, जिस तख्त पर बैठ कर भाई मनी सिंघ, भाई मतीदास और साहिब तेग बहादुर जी पर फतवे जारी किये थे और दण्ड सुनाये थे, यह सिल जिसका आकार 6 फुट 3 इंच लम्बा, 4 फुट 6 इंच चैड़ा और 9 इंच मोटा है को तख्त ताऊस से उखाड़ कर, संगलों और रस्सियों के साथ जोड़कर युगों युग अटल श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की पावन उपस्थिति में साहिब श्री गुरू रामदास जी और श्री गुरू हरिगोबिंद साहिब के स्थानों पर लाया गया, जो आज भी दिल्ली तख्त पर सिंघों की विजय के प्रतीक के तौर पर यहाॅं विद्यमान है। यह सिल ऊपर देखी जा सकती है। सन 1905 में आये भूकम्प के साथ बुंगे निर्मित दोनों मीनारों के गुम्बद टूट गये थे और पुनः सन 1984 में एक्शन ब्लू स्टार के समय हुई गोलाबारी से इन मीनारों को जो क्षति पहुॅंची थी, उसकी सरदार जस्सा सिंघ रामगढ़िया फेडरेशन, अमृतसर ने सन 1995-96 में शिरोमणी कमेटी के सहयोग से मरम्मत करायी और पंथ की शान को पुनः सुरजित किया।

दरसल सन 1984 का वर्ष अमृतसर ही नही पूरे पंजाब क्या पूरे देश के लिए, बहुत बुरा साबित हुगा था। पूरे पंजाब में खालिस्तान समर्थकों के भारत से अलग होने के अभियान ने देश को, देश के जनमानस को हिला कर रख दिया था। बंगलादेश के पाकिस्तान से अलग होने के कारण, और इसमें भारत की भूमिका को देखते हुए पाकिस्तान ने खालिस्तान समर्थकों के इस अभियाान में पूरा सहयोग दिया था। भिंडरवाला को जब जनता का समर्थन मिलने लगा तो अकाली नेता भी कांग्रेस के विरूद्ध उसका साथ देने उतर आये। 3 जून से 6 जून 1984 के बीच स्वर्ण मंदिर (हरमिदंर साहिब) के अंदर जब खालिस्तान समर्थकों ने जनरैल सिंह भिंडरवाला के नेतृत्व में अधिकार कर लिया था तब भारतीय सेना को खालिस्तान समर्थकों से स्वर्ण मंदिर को मुक्त कराने के लिये जो प्रसिद्ध कार्यवाही की गई थी उसे ‘‘आॅपरेशन ब्लू स्टार‘‘ नाम दिया गया था। सन 1970 से पंजाब में कुछ अलग माहौल बन रहा था। बाद में निरंकारियों और अकालियों के बीच हिंसक झगड़ों से वातावरण दिन प्रतिदिन उग्र होता चला गया। जिस कारण 13 अप्रैल 1978 को हिंसक झड़प में 13 अकाली मारे गये तथा बाद में आपसी घृणा नफरत के माहौल में सन 1981 में पंजाब केसरी के सम्पादक लाला जगत नारायण की हत्या के बाद भिन्डरवाला की गिरफतारी के बाद हुई जिसके बाद हिंसा तथा पुलिस फायरिंग में कुछ लोगों की मृत्यु के बाद पूरे पंजाब में उपद्रव होने शुरू हो गये थे। बसों में खोज खोज कर हिन्दुओं की हत्या की जाने लगी। यही नही हरिमंदिर साहिब में डी.एस.पी. अटवाल की गोली मार कर हत्या के बाद के बाद पूरे पंजाब में माहौल पूरी तरह बिगड़ गया था। इस तरह बिगड़ती स्थिति को देखकर इन्द्रा गाॅंधी ने तत्कालीन दरबारा सिंह की सरकार को बर्खास्त कर दिया था। मार्च 1984 तक पंजाब में हिंसक घटनाओं में लगभग 298 निर्दोष लोग मारे जा चुके थे। बाद में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। भिन्डरवाले का प्रयास पंजाब की जनता को भड़का कर पंजाब को भारत से अलग कर एक पृथक खालिस्तान देश बनाना था, जिसके लिये उसने और उसके साथियों ने स्वर्ण मंदिर के अंदर अस्त्र शस्त्र तथा गोला बारूद का भंडार एकत्रित कर लिया था, ताकि लड़ाई के समय काम आ सके। इस संकट से देश को इन्द्रा गाॅंधी निकालना चाहती थीं। 3 जून को अर्जुन देव शहीदी दिवस के दिन सेना को स्वर्ण मंदिर की घेराबंदी करनी पड़ी। 4 जून को विवश होकर सेना को एक्शन लेना पड़ा। 5 जून को स्वर्ण मंदिर के अंदर सेना और भिंडरवाला के समर्थकों में जबरदस्त लड़ाई हुई तब यह कार्यवाही ‘‘ आॅरेशन ब्लू स्टार‘‘ के नाम से प्रसिद्ध हुई। सेना की इस कार्यवाही में सेना के 83 जवान शहीद हुये तथा 250 के लगभग घायल हुये थे जबकि 494 के लगभग खालिस्तान समर्थक भिंन्डरवाला सहित मारे गये तथा अनेक घायल हुये थे। लगभग ढेड़ हजार खलिस्तानी समर्थक गिरफतार हुये। इस कार्यवाही के दौरान स्वर्ण मंदिर, अकाल तख्त, को व्यापक क्षति पहुॅंची थी। बाद में सिख सुरक्षा कर्मियों ने इस आॅंपरेश ब्लू स्टार को बदला इन्द्रा गाॅंधी की हत्या कर लिया था। जिसके बाद देश में सिख विरोधी दंगों में अनेक सिक्खों की हत्या हुई थी।

पवित्र सरोवर के पास में दुख भंजनी साहिब के पास थोड़ा रूकते हैं। यह वह स्थान है जहाॅं स्नान करके बीबी रंजना का पिंगला पति, गुरू की कृपा से देह निरोग हुआ था। घटना ऐसी है कि पटटी के अहंकारी चैधरी दुनी चंद ने अपनी पुत्रियों से पूछा कि उनका पालन कौन करता है ? बीबी रंजना को छोड़ सभी ने उनकी ईच्छा के अनुसार उत्तर दिया कि वे उनका दिया खाती हैं। परन्तु बीबी रजनी जो बालपन में लाहौर में, गुरू जी के श्रद्धालु परिवार में (अपने ननिहाल में) पालन पोषण होने के कारण गुरूमति के रहस्य को समझती थी ने स्पष्ट कहा कि सभी का पालनहार मात्र एक परमात्मा है और सभी उसी वाहिगुरू का दिया खाते हैं। तब क्रोध में अहंकारी पिता ने बीबी रंजना की शादी एक पिंगले के साथ करदी। बीबी रजनी प्रभु की रजा हुक्म मानकर अपने पिंगले पति को टोकरे मे रख, सर पर उठा कर गाॅंव गाॅंव होती हुई संवत 1637 (सन 1580 ई.) में इस स्थान पर पहुॅंची। टोकरा इस बेरी की छाया के नीचे रख वह परसादे आदि लेने के लिए तुंग गाॅंव जब गई तभी उसके पिंगले पति को अदभुत दृश्य दिखाई दिया कि काले काले कौवे पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर हॅंस बनकर उड़ते जा रहे हैं। यह देख साहस कर उसने बेरी की जड़ का सहारा लेकर पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई, गुरू की कृपा से उसकी देह निरोग हो गई थी। बीबी ने वापस आकर जब अपने पिंगले पति के स्थान पर खूबसूरत युवक को देखा तो उसको आशंका हुई कि शायद इस युवक ने उसके पिंगले पति को मार दिया है। जब यह मामला संतोखसर की सेवा कर रहे श्री गुरू रामदास जी के पास पहुॅंचा तो उन्होंने रंजना बीबी की आशंका का निवारण करते कहा कि बीबी तेरी सेवा, श्रद्धा, दृड़ता, सरोवर की पवित्रता और इस स्थान की शक्ति का सदका के कारण तेरा पिंगला पति निरोग हो गया। गुरू जी ने तब स्वयं इस स्थान का नाम दुख भंजनी साहिब रखा। 

   इसके बाद हम पहुॅंचते हैं प्रसिद्ध रामदास नंगर हाल जहाॅं प्रतिदिन विश्व की सबसे बड़ी लंगर सेवा चलती है। लगभग दो लाख लोग प्रसाद लंगर के रूप में लेते हैं। सैकड़ों कार सेवक सब्जी धोने, अदरक आलू, गोभी, प्याज, छीलने काटने में, दाल, चावल साफ करने, रोटियाॅं बनाने, चावल बनाने में तन मन से जुटे हैं, कई कार सेवक अन्य सामान बनाने में जुटे हुए हैं, कई कार सेवक बर्तन धोने में, हाल की सफाई करने में, खाना परोसने में लगे रहते हैं बिना एक क्षण रुके। लगभग बारह सौ किलो चावल, तेरह सौ किलो दाल, सात हजार किलो आटा, पाॅंच सौ किलो घी प्रतिदिन लगता है। लगभग चार लाख रोटियाॅं प्रतिदिन बनती हैं। लगभग चार सौ पचास वर्ष पहले हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर का निर्माण हुआ था तब से यह लंगर सेवा निरन्तर जारी है। जो गिनीज आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज है। कार्य के प्रति समर्पण की जो भावना यहाॅं दिखाई पड़ती है वो शायद विश्व में कहीं नहीं दिखाई पड़ती। कार सेवकों की और विशाल लंगर की दृष्टि से यदि स्वर्ण मंदिर को विश्व का आठवाॅं आश्चर्य कहा जाये तो शायद गलत न होगा। कुछ वर्ष पहले कम्बोडिया के अंकोरवाट मंदिर को प्राचीनता की दृष्टि से विश्व की विरासतों में प्रथम स्थान मिला था पर आधुनिक विरासतों की दृष्टि से यदि कार सेवकों की कार्य के प्रति समर्पण की भावना और हजारों लोगों के प्रति दिन लंगर को देखा जाये तो यह स्थान स्वर्ण मंदिर को मिलना चाहिये। लंगर छकने के बाद हम मंदिर परिसर में थोड़ा घूम कर बाहर निकलते हैं। 

इसके पास ही है भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम का शहीदों का तीर्थ स्थल इतिहास प्रसिद्ध जलियाॅंवाला बाग, जिसके बाहर परिसर में ऊपर बड़ा सा बोर्ड लगा हुआ है, आसपास सफाई का नामों निशान नहीं। भीड़ ही भीड़, रिक्शा, आटो, ठेली वाले, दुकानों का सड़क पर अतिक्रमण सब देख मन दुखी हो उठा था। कल्पना करने लगा जब आज ये हाल है तो दस साल बाद क्या स्थिति होगी। (लगभग एक वर्ष बाद अब ज्ञात हुआ अब यहाॅं काफी सुधार करवा दिया गया है) गेट के बगल में गुरूमुखी, हिन्दी, अंग्रेजी में एक शिलापट पर इस स्थान के बारे में थोड़ी सी जानकारी दी गई है। फिर एक बहुत संकरी मुश्किल से दो फुट चैड़ी लम्बी गली से बाग के अंदर प्रवेश करते हैं। यह वही ऐतिहासिक गली है जिससे होकर जरनल डायर और उसकी फौजी टुकड़ी ने बाग के अंदर प्रवेश किया था। जहाॅं सैकड़ों आन्दोलनकारियों की सभा चल रही थी, और ऐसे में बिना किसी पूर्व सूचना, बिना पूर्व किसी चेतावनी के जरनल डायर ने निहत्थे आन्दोलनकारियों पर गोलियों की बरसात करदी थी। थोड़ा सा आगे एक बड़ा शिलापट है जिसमें जलियाॅंवाला बाग की घटना के बारे में हिन्दी, अंग्रेजी, तथा गुरूमुखी में जानकारी दी गई है। इस पर एक नजर डालकर पढ़ते हैं- ‘‘भारतवर्ष को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त कराने के लिए शाॅंतिमयी आन्दोलन में शहीद होने वाले हजारों हिन्दुस्तानी देश भक्तों के रक्त से यह भूमि सींची हुई है। यहाॅं ब्रिटिश सरकार के जनरल डायर ने गोली चलवा कर निहत्थे लोगों का कत्ल किया था। जलियाॅंवाला बाग संसार भर मंें भारतीय नेशनल कांग्रेस के शाॅंतिपूर्ण स्वतन्त्रता आन्दोलन का अटल दृष्टांन्त है। इस स्थान पर ‘रौल्ट एक्ट’ के विरुद्ध रोष प्रकट करते निहत्थे शाॅंत निर्दोष हिन्दु, सिक्ख, तथा मुसलमानों को ब्रिटिश सरकार ने 13 अप्रेल 1919 को वैशाखी वाले दिन गोलियाॅं चलवा कर शहीद किया था। जलियाॅंवाला बाग ब्रिटिश सरकार के घोर अत्याचार की ऐतिहासिक घटना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आल इण्डिया कांग्रेस के 1919 के प्रस्ताव के अनुसार इस बाग में शहीद होने वाले देश भक्तों की याद को कायम रखने के लिए ट्रस्ट कमेटी बनाकर, हिन्दुस्तान तथा अन्य देशों के निवासियों से चन्दा एकत्रित करके इस बाग की धरती को इसके मालिकों से पाॅंच लाख पैंसठ हजार रुपयों में खरीदा गया था। उस समय तथा उसके पश्चात जब यह जमीन खरीदी गई थी तब यह खाली भूमि थी तब यहाॅं कोई बाग नहीं था। शहीद स्थल के रूप में इसे बाद में विकसित किया गया। इस जमीन पर प्रवेश करने के लिए मकानों के बीच की संकरी गली से जनरल डायर और उसकी फौजी टुकड़ी ने प्रवेश किया था।‘‘ ज्ञात हो जलियाॅंवाला बाग अमृतसर के पवित्र शहर में इसी स्थान पर, 13 अप्रेल 1919 को वरिष्ट ब्रिटिश सेना अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल रेजिनोल्ड एडवर्ड हैरी डायर द्वारा किये गये नरसंहार में कई सौ निहत्थे, निस्सहाय भारतीयों की मौत हुई थी। जलियाॅंवाला बाग की यह भूमि तब उस समय महाराजा रंजीत सिंह के दरबार में सामन्त सरदार हिम्मत सिंह के परिवार की सम्पति थी। गोलीबारी से पहले जनरल डायर ने अपने बन्दकूधारी सैनिकों को प्रवेश द्वार पर तैनात कर दिया था और भीड़ को वहाॅं से हटने की चेतावनी अथवा आदेश दिये बिना ही गोलियाॅं चलवा दी थीं। बीस मिनट गोलीबारी हुई थी जिसमें .303 मार्क 6 की गोलियों के 1630 राउण्ड दागे गये थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 379 लोगों की मौत हुई थी और लगभग 1200 लोग घायल हुए थे। जबकि भीड़ में लगभग 15 से 20 हजार लोग शामिल थे। 1 अगस्त 1920 को 5.65 लाख रूप्ये की लागत पर राष्ट्र द्वारा ‘‘जलियाॅंवाला बाग‘‘ उपर्जित किया गया और स्वतंन्त्रता आन्दोलन की ज्योति ‘‘फलेम आॅफ लिबर्टी‘‘ नामक स्मारक जो कि इसके लिए उपरूुकत नाम है का निर्माण, 9.25 लाख रूपये की लागत से किया गया था। इसका उदघाटन गणतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 13 अप्रेल 1961 को किया गया था।      

   इसके उरान्त आगे बढ़ते हैं उस जगह पर जहाॅं रात दिन शहीदों की स्मृति में एक ज्योति प्रज्वलित रहती है जिसका अभी जिक्र किया गया है। जलियाॅंवाला बाग के शहीदों स्मृति में प्रज्वलित ज्योति के सम्मुख में दो मिनट का मौन रख कर पहुॅंचते हैं उस ऐतिहासिक घटना की शहादत के गवाह कुएं के पास, जिस में जनरल डायर की निर्ममता से की गई गोलियों की बौछार से घबराकर अनेक आन्दोलन कारियों ने छलांग लगाकर अपने प्राणों की आहुति देकर देश की भावी स्वतन्त्रता पर अपने हस्ताक्षर किये थे। बाद में एक सौ बीस शव ही इसके अंदर से निकाले जा सके थे। इस कुएं के चारों ओर दीवारें उठाकर एक खूबसूरत भवन का रूप दे दिया गया है जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। जलियाॅंवाला बाग के ठीक मध्य में बनाया गया है शहीदों की स्मृति में लाल पत्थरों का एक खूबसूरत ‘‘शहीद स्तम्भ’’ जो अपनी सुंदरता से सभी को आकर्षित करता है। इससे आगे हैं वो ऐतिहासिक दीवारें जिन पर 97 वर्ष बाद आज भी उस निर्मम घटना की गोलियों के निशान भी मौजूद हैं। इन दीवारों का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि इनमें से एक पर 28 गोलियों के और दूसरी पर 36 गोलियों के निशान हैं जिन्हें आज 97 वर्ष बाद भी बहुत आसानी से देखा जा सकता है। ‘जलियाॅंवाला बाग’ हमारे देश के स्वाधीनता संग्राम के शहीद सेनानियों की ऐतिहासिक धरोहर है, पर जितना साफ, सफाई, सुंदरता का, भव्यता का ख्याल इसका रखा जाना चाहिये था उतना रखा नहीं गया, इसका दुख मुझे जरूर साल रहा था। इसके परिसर के चारों ओर दुकानों, ठेली, खोमचे वालों, रिक्शा वालों, आटो वालों ने तथा अतिक्रमण ने इसे, जैसे मछली बाजार के बीच में है जैसे बना दिया है। यहाॅं पर अब लगभग एक वर्ष बाद काफी सुधार हुआ है। 

 इसके बाद अगले दिन हम सुबह महाराजा रंजीत सिंह के महल रामबाग पहुॅंचते हैं जो आज शहर के ठीक मध्य में है। गेट के सामने से अमृतसर का मुख्य मार्ग गुजरता है। यह बाग कई एकड़ में फैला हुआ है। चारों ओर खूबसूरत हरी घास, रंगबिरंगे फूलों के बगीचे और मैदान है। राज शाही के दिनों में यहाॅं की रौनक का उल्लेख वही कर सकता है जिसने उस समय यहाॅं का वातावरण देखा होगा। मुख्य गेट के सामने कुछ दूरी पर एक पुराना सुंदर भवन, हवेली टाइप दिखाई पड़ता है। इसकी स्थिति, इसकी दीवारें, इसकी खिड़कियाॅं किसी समय की इसकी सुंदरता को अपने आप व्यक्त कर जाती है। यहाॅं से सामने आने जाने वालों पर आसानी से नजर रखी जाती थी। इसका निर्माण महल की सुरक्षा की दृष्टि से किया गया था। इसके ठीक पीछे लगभग सौ मीटर दूर है पुराना राजमहल। किसी समय यहाॅं कितनी रौनक रहती होगी कल्पना भी नहीं कर सकते। आजकल रात में रंगीन फव्वारों और रंगीन रोशनी तथा हल्के संगीत से पूरे बाग का और महल परिसर का वातावरण मंत्र मुग्ध हो जाता है उस समय पर्यटकों की बहुत भीड़ यहाॅं पर हो जाती है। आजकल इसके जीर्णेद्वार का कार्य बड़ी तीव्र गति से चल रहा है। मुख्य गेट के सामने राजमहल परिसर के अंदर एक भव्य होटल है। यहाॅं से बाघा बार्डर तक का मार्ग बहुत संुदर है।

    थोड़ी देर महल के परिसर के आसपास घूमने के उपरान्त हम निकल पड़ते हैं एक अन्य ऐतिहासिक स्थल को। अमृतसर शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर अमृतसर लाहौर मार्ग पर एक गाॅंव है माखनपुर। इस मार्ग से गुजरते पहली बार पंजाब के सड़क के दोनों ओर मीलों दूर लम्बे लहलहाते खेतों को देखा तब यहाॅं के निवासियों की मेहनत जुझारूपन को सलाम करना पड़ा। पुल कंजरी नामक स्थान लाहौर और अमृतसर के बीच स्थित है। जो महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और समय से जुड़ा है। कहा जाता है वो यहाॅं समय समय पर आराम और अवकाश के लिये अपना डेरा डालते थे। यह गाॅंव भारत पाक युद्ध का साक्षी भी रहा है। यहाॅं पर भारत पाक युद्ध सन 1971 में मारे गये सैनिकों की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक भी है। इस क्षेत्र के बारे में प्रसिद्ध बात यह है कि रावी नदी से मुगल सम्राट शाहजहाॅं के काल में यहाॅं की उपजाऊ भूमि के लिये एक नहर निकाली गयी थी। इस गाॅंव की कंजरी जाति की नृतकी महाराजा रणजीत सिंह के दरबार में अपने सुंदर नृत्य प्रस्तुत करती थी। एक बार पं्रसन्न होकर राजा ने उसे खूबसूरत जूती प्रदान की थी जिसे पहन कर वह दरबार में नृत्य पेश करती थी। एक दिन नहर को पार करते वह जूती नहर में खो गयी कहते हैं इससे राजा अप्रसन्न हुये और उन्होंने उस नहर (जो कभी शाहजहाॅं ने लाहौर शालीमार गार्डन में पानी उपलब्ध करवाने के लिये बनार्द थी) पर पुल बनाया जो बाद में पुल कंजरी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। पुल कंजरी नामक स्थान किसी समय एक सम्पन्न व्यापारिक केन्द्र था। विभाजन के कारण तथा 1971 के भारत-पाक युद्ध में इस क्षेत्र को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। पास में ही एक सरोवर है, एक मंदिर, एक मस्जिद और पुरानी नहर के अवशेष हैं, तथा खूबसूरत चार दिवारी सरोवर के चारों ओर है। आज यह स्थान पुल कंजरी के नाम से विख्यात है। पर्यटकों का यहाॅं ताॅंता लगा रहता है।

     पुल कंजरी से वापस लौटते हुए मेन मार्ग से एक मार्ग अटारी को जाता है तो दूसरा बाघा बार्डर को। हम अटारी वाला मार्ग पकड़ कर पाॅंच किलोमीटर दूर पहुॅंचते हैं भारत पाक सीमा पर स्थित अंतिम रेलवे स्टेशन ‘अटारी‘। अटारी नामक स्थान (बाॅर्डर) भारतीय सीमा की ओर का भाग कहा जाता है। यह अटारी नाम सरदार श्याम सिंह अटारी जी के नाम पर रखा गया जो महाराजा रणजीत सिंह के सेना प्रमुख थे, जिन्होंने मुगलों को युद्वों में कई बार परास्त किया था। यहाॅं से एक किलोमीटर आगे पाकिस्तान की सीमा प्रारम्भ हो जाती है। अटारी रेलवे स्टेशन पर इस समय दोपहर दो बजे सन्नाटा पसरा हुआ है। हम उस प्लेटफार्म पर जाते हैं जहाॅं पाकिस्तान से आने वाली टेªन आती है और कुछ देर ठहर कर फिर घूम कर सामने दूसरे प्लेटफार्म पर खड़ी हो जाती हेै। आजकल टेªन का आवागमन केवल दो दिन होता है सोमवार और वीरवार को और शाम को वापस लाहौर चली जाती है। कुछ देर ठहरने के बाद हम निकलते हैं बाघा बार्डर की ओर जो यहाॅं से लगभग 6 किलो मीटर दूर है।

  10 बजे जब इस अमृतसर-बाघा रोड से गुजरे थे अटारी और फिर पुल कंजरी के लिए तब सड़क पर सन्नाटा ही सन्नाटा पसरा हुआ था लग रहा था जैसे इस सड़क पर कोई आता जाता ही नहीं होगा कभी। मगर अब दो बजे इस समय देखकर आश्चर्य हो रहा था क्या स्कूटर, क्या स्कूटी, क्या मोटर साईकिल, क्या कारें, क्या टैक्सियों की जैसे दौड़ लगी हुई थी जो देखो दौड़ा चला जा रहा था। बाघा बार्डर गेट, और सीमा से, एक किलोमीटर पहले सारे वाहन खड़े करा दिये जाते हैं फिर सबको पैदल जाना होता है। कई चैक पोस्ट हैं जहाॅं पर दर्शकों की जाॅंच होती है सब तरह से सन्तुष्ट होने पर ही आगे जाने दिया जाता है। किसी ने बताया यह केवल आज नहीं हो रहा यह यहाॅं प्रतिदिन होता है जब लोग भारत पाक सीमा बाघा बार्डर पर बीएसएफ की शाम को बीटिंग रिट्रीट सेरोमनी देखने जाते है। बिल्कुल किसी पर्व, किसी उत्सव की तरह लोग इसे देखते हैं। बाघा बार्डर भारत-पाकिस्तान का सड़क मार्ग का प्रवेश द्वार है। और पाकिस्तान की सीमा वाले भाग के नाम पर इसका नाम बाघा बाॅर्डर पड़ा। जब तक हम पहॅंुचे बाघा बार्डर के पास पैवेलियन में सारी सीटें भर चुकी थीं यहाॅं तक कि खड़े होने की जगह भी शेष नहीं थी। परेड पाॅंच बजे शुरू होनी थी पर सारे स्थान तीन बजे ही भर चुके थे। लोगों को तेज धूप की भी परवाह नहीं थी। बड़ी कठिनाई से हम पैवेलिन के सबसे ऊपर पहले खड़े होने का, फिर बड़ी मुश्किल से बैठने का स्थान अपने लिए बना पाये थे। प्रतिदिन दर्शकों की बड़ती जन संख्या को देख कर सरकार को इसे विस्तार देना पड़ रहा है। हमारे बगल में नया बड़ा विशाल पैवेलियन निर्माणाधीन है। नीचे दर्शको की संख्या निरन्तर बड़ती जा रही है। सामने दूर सड़क पर दो स्तम्भ है जिनके मध्य लोहे का विशाल गेट है इस ओर भारतीय सैनिक हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान के पैवेलियन है और गेट पर उनके सैनिक खड़े है। उनके थोड़ा और पीछे बड़ा सा प्रवेश द्वार है जिसके दोनो ओर कमरे और पैवेलियन बने हैं नीचे मध्य से लाहौर-बाघा गेट तक मार्ग नीचे से गुजरता है। गेट के ऊपर ठीक मध्य में मोहम्मद अली जिन्ना का बड़ा सा चित्र टंगा हुआ है। धीरे धीरे पाकिस्तान के दर्शक भी आकर पैवेलियन में बैठने शुरू होने लगते हैं उनके हाथों में पाकिस्तान के छोटे छोटे झंडे है। पाॅंच बजे तक का समय व्यतीत करने के लिए दोनों ओर से अपने अपने देश भक्ति के गीत बजते है। भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वन्दे मातरम के नारों से आसमान गूंजता रहता है। कुछ देर बाद बीएसएफ का जवान आठ दस तिरंगे झेण्डे लेकर आता है बच्चों में, लड़कियों में, महिलाओं में तिरंगे लेने की होड़ लग जाती है। यह देख बीएसएफ का जवान सबको लाईन में खड़ा करता है और हर एक को तिरंगा थमा कर पाकिस्तान के गेट तक दौड़ लगाने को कहता है फिर क्या था पूरा जनसमूह जोश से भर उठता है वन्दे मातरम के स्वरों से आसमान गूॅंज उठता है। एक के बाद एक तिरेगा उठाये बच्चों की दौड़ एक घंटे तक जारी रहती है यहाॅं तक कि कई बजुर्ग महिलएं भी तिरंगा लेकर दौड़ लगाने के लिए आतुर हो उठती हैं सबके अंदर देश भक्ति का जज्बा हिलोरें मारने लगता है। इसमें विशेष आकर्षण परेड के दौरान जवानों की भाव भंगिमा, तथा दर्शकों का जोश दर्शनीय होता है जिसे देखने देश के ही नहीं सैकड़ों विदेशी भी प्रतिदिन आते हैं और यहाॅं पर होने वाले नृत्य में शामिल होते हैं। पाॅंच बजे ठीक बाघा बार्डर पर कार्यक्रम शुरू होता है। पहले दो दो कर सैनिक गेट तक जाते हैं फिर कुछ जवान परेड करते हुए जाते हैं। परेड का यह कार्यक्रम कुछ देर तक चलता है। इधर से भी और पाकिस्तान की तरफ से भी। फिर दोनों ओर के फलैग धीरे धीरे उतारे जाते है। परेड के बाद बाघा बार्डर के गेट बंद होने के साथ यह बीटिंग रिट्रीट सेरोमनी समाप्त होती है। रात होने में अभी थोड़ी देर थी जब हम वापस अमृतसर की ओर लौट रहे थे। 

संदर्भ-स्थानीय शिलापट, गाईड एवं स्थनीय निवासी, दुकानदार।

  • Related Posts

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के स्वर्ण मंदिर, और जलियाँवाला बाग की यात्रा कराते हैं। 

    • By User
    • November 24, 2026
    • 1 views

    राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव।

    • By User
    • November 24, 2026
    • 7 views
    राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव।

    देव दीपावली: जब काशी के दीपों में पूरा ब्रह्मांड मुस्कुराता है

    • By User
    • November 23, 2026
    • 8 views
    देव दीपावली: जब काशी के दीपों में पूरा ब्रह्मांड मुस्कुराता है

    विकास की चमक में छिपा बेरोजगारी का सच

    • By User
    • November 23, 2026
    • 10 views
    विकास की चमक में छिपा बेरोजगारी का सच

    प्रकृति

    • By User
    • November 23, 2026
    • 10 views
    प्रकृति

    चार दशक की जनसेवा करने वाले पत्रकारों को अपने आशियाने की दरकार-श्रीनगर प्रेस क्लब के लिए भूमि और भवन निर्माण की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंची।

    • By User
    • November 23, 2026
    • 7 views
    चार दशक की जनसेवा करने वाले पत्रकारों को अपने आशियाने की दरकार-श्रीनगर प्रेस क्लब के लिए भूमि और भवन निर्माण की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंची।