प्रभारी सम्पादकः पंकज सीबी मिश्रा।
आयुष राज्य मंत्री ने चांदमारी में न्यूरो स्पाइन एंड डेंटल क्लिनिक का किया उद्घाटन।
वाराणसी ब्यूरोः चिकित्सा हब बन रहे शहर बनारस में एक और बेहद शानदार क्लिनिक और फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन हुआ जिसका शुभारंभ मंगलवार को यूपी सरकार में आयुष राज्य मंत्री और लोकप्रिय भाजपा नेता डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा किया गया। शहर के चांदमारी स्थित रिंग रोड से सौ मीटर अंदर ठीक मार्केट में चांदमारी पुलिस चौकी से विपरीत दिशा में खुला यह भव्य क्लिनिक और फिजियोथेरेपी सेंटर अब काशी के लोगो के लिए वरदान साबित होगी।
क्लिनिक के डॉ विकास पांडेय ने मीडिया पत्रकार और विश्लेषक पंकज सीबी मिश्रा को बताया कि यह आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर दिल्ली से मंगाई अत्याधुनिक मशीनों से लैश है तथा यहां चार बेड का हाई एडॉप्टर सिस्टमेटिक ट्रीटमेंट चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा जिसमें मस्कुलर पेन, बोन पेन, ज्वाइंट एक्सरसाइज, इत्यादि के रोगियों के लिए एक बेहतर उपचार मुहैया होगा। क्लिनिक में डेंटल सर्जन डॉ शांभवी पांडेय ने कहा कि यह मल्टीडिस्पीलनरी क्लिनिक बनारस सहित आस पास के जिलों के दंत रोगियों के लिए भी बेहतर उपचार उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। अपने विजिट के दौरान आयुष राज्य मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने क्लिनिक का गहन निरीक्षण कर फिजियोथेरपी सुविधाओं और डेंटल क्लिनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश पांडेय, राम सजीवन पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित वाराणसी के कई भाजपा नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। क्लिनिक के खुलने से आस- पास के लोगो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी सेंटर खुल जाने से यहां के लोगो को काफी राहत मिलेगी क्युकी वर्तमान समय में घुटने और जोड़ो का दर्द लोगो के लिए मुसीबत बना हुआ है।







