ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः थाना क्षेत्र के मझारा कोंडर मार्ग पर धन्नीपुरवा के पास मंगलवार देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार रामनरेश मिश्र उर्फ बनवारी 55 वर्ष व परसुराम पुत्र रामतीरथ उम्र 28 वर्ष निवासी खाले दुबरा बंवरिहा थाना तरबगंज की मौत हो गयी। बाइक सवार चंदापुर शादी समारोह में जा रहे थे मझारा कोंडर मार्ग पर धन्नीपुरवा के पास पहुँचते ही सामने से गन्ना लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आकर गम्भीररूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लायी जहाँ चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामनरेश के पुत्र मनोज कुमार ने अज्ञात ट्रेक्टर ट्रॉली चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।







