अब क्रिकेटर का नाम भी बदल दिया? मोहम्मद शमी के बहाने अखिलेश यादव ने योगी पर कसा तंज

Spread the love

            लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में गलती से भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के महाकुंभ में स्नान करने की बात कहने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में कोई भेदभाव न होने की बात कहकर, उदाहरण के तौर पर यह नाम लिया था।

          बुधवार विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी पवित्र स्नान किया। अलग-अलग जाति, पंथ और धर्म के लोग अगर दिल में श्रद्धा लेकर आए हैं तो उन्होंने भी पवित्र स्नान किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर योगी द्वारा गलती से मोहम्मद शमी का नाम लेने को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

अखि‍लेश बोले-  अब क्या क्रिकेटर का भी नाम बदल दिया?

           अखिलेश यादव ने भी इसके सहारे योगी सरकार के कई जगहों का नाम बदलने को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा कि अब क्या क्रिकेटर का भी नाम बदल दिया?

 

माता जीजाबाई पर रखा जाएगा आगरा के म्यूजियम का नाम: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में बन रहे शिवाजी म्यूजियम का नाम अपनी सरकार बनने पर माता जीजाबाई के नाम पर रखने की बात कही है। बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पार्टी के महाराष्ट्र संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान अखिलेश ने कहा कि आगरा में सपा सरकार ने मुगल म्यूजियम बनाया था। भाजपा सरकार ने उसका नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी के नाम पर रख दिया है। फिर से सपा की सरकार बनने पर उसे माता जीजाबाई का नाम दिया जाएगा।

           उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि साधु और योगी को सच बोलना चाहिए। हमें स्वामी विवेकानंद का स्मरण करना चाहिए जिन्होंने सहिष्णुता और सबको साथ लेकर चलने व समावेशी समाज की स्वीकार्यता पर बल दिया था।

 

वहीं, अखिलेश ने गुजरात नगर निकाय चुनाव में पार्टी के 43 सभासदों की जीत पर भी मतदाताओं-सभासदों और संगठन को बधाई दी। वहां राणावाव नगर पालिका में 28 में से 20 पर जीत दर्ज की हैं। कुतियाना नगर पालिका में 24 में से 14 सीटें जीती हैं। दोनों में पार्टी का बहुमत है। वहीं छोटा उदयपुर में छह और खेड़ा पालिका में चार सभासदों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में बड़ी उपलब्धि है। इससे गुजरात में समाजवादी पार्टी को बड़ी ताकत मिली है।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    Spread the love

    Spread the love  डा.प्रियंका सौरभ                                                  रिसर्च…

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता मुजफ्फरपुरः  सुनील कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    • By User
    • November 8, 2026
    • 5 views

    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली। 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली।