पलटन बाजार में तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग,सारा सामान खाक

Spread the love

देहरादून। पलटन बाजार में बुधवार देर रात को तीन मंजिला कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग बुझाने में करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ं पुलिस ने बताया कि बुधवार आधी रात को करीब सवा एक बजे उन्हें पलटन बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि निकुंज राजवंशी और नवनीत राजवंशी की ओम जी वुल्स नाम की तीन मंजिला बंद दुकानों में आग लगी हुई थी।

पुलिस के अनुसार कपड़ों की दुकान की वजह से आग ज्यादा भड़क गई थी। दुकान की ऊपर मंजिल पर टिन शेड डाला हुआ था। फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान के शटर को तोड़कर फायर फाइटिंग शुरू की। वहीं दूसरी तरफ से सटी दुकानों को भी आग से बचाने का प्रयास किया गया।

चार गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद ने बताया कि आग लगने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। वैसे अभी मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’