परमार्थ निकेतन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Spread the love

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परमार्थ निकेतन में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले करीब 20 साल से परमार्थ निकेतन में अपनी सेवाएं दे रहा था। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय लक्की सिंह परमार्थ निकेतन में पिछले 20 साल से अपनी सेवाएं दे रहा था।

बीती रात लक्की सिंह परमार्थ निकेतन परिसर के बैक साइड में बने फैमिली क्वार्टर में अपने परिवार के साथ सोने चला गया। लक्की सिंह की पत्नी और दो बेटे अलग कमरे में सो रहे थे, जबकि लक्की सिंह दूसरे कमरे में अकेला सो रहा था। जिसके बाद सुबह पत्नी ने लक्की सिंह का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला।

अनहोनी की आशंका के चलते आश्रम के अन्य लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो लक्की सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। आनन फानन में कर्मचारियों ने लक्की सिंह को उपचार के लिए एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने परमार्थ निकेतन में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    जनगणना–2027 का प्रथम चरण शुरू, 24 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                 (नया अध्याय)       जनगणना–2027 का प्रथम चरण शुरू, 24 मई तक चलेगा मकान…

    सीडीओ की अध्यक्षता में डीएलआरएसी बैठक आयोजित, प्रशिक्षण लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय, देहरादून)     सीडीओ की अध्यक्षता में डीएलआरएसी बैठक आयोजित, प्रशिक्षण लक्ष्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनगणना–2027 का प्रथम चरण शुरू, 24 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 11 views
    जनगणना–2027 का प्रथम चरण शुरू, 24 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य।

    सीडीओ की अध्यक्षता में डीएलआरएसी बैठक आयोजित, प्रशिक्षण लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 5 views
    सीडीओ की अध्यक्षता में डीएलआरएसी बैठक आयोजित, प्रशिक्षण लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा।

    मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत कार्य योजनाओं की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 4 views
    मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत कार्य योजनाओं की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

    स्नातक स्तरीय परीक्षा 17 मई को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने हेतु व्यापक तैयारियाँ, सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 14 views
    स्नातक स्तरीय परीक्षा 17 मई को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने हेतु व्यापक तैयारियाँ, सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम।

    भाजपा नेताओं के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, शांति व्यवस्था बिगाड़ने का लगाया आरोप।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 17 views
    भाजपा नेताओं के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, शांति व्यवस्था बिगाड़ने का लगाया आरोप।

      “अंतर्द्वंद से अमन तक!”

    • By User
    • April 25, 2026
    • 13 views
      “अंतर्द्वंद से अमन तक!”