उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं ..

Spread the love

उत्तराखंड राज्य ने आज अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लिया है। राज्य स्थापना दिवस के इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया। प्रदेशवासियों को शुभकानाएं देने  के साथ ही उन्होंने आज नौ नवंबर को नौ आग्रह किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। आज मैं नौ आग्रह कर रहा हूं, जिसमें पांच आग्रह उत्तराखंड के लोगों से और चार आग्रह पयर्टकों से हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड जिस सपने के साथ बना उसे साकार किया जा रहा है। मैंने बाबा केदारनाथ के चरणों में बैठकर कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है।

मेरा ये विश्वास अडिग है और सरकार इसे साकार कर रही है। कई मामलों में उत्तराखंड देश में नंबर वन है।  देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

 

नौ नवंबर पर नौ आग्रह 

उत्तराखंडवासियों से 
-स्थानीय बोलियों का संरक्षण करें अपनी पीढ़ियों को सिखायें
-प्रकृति और पर्यावरण के प्रेमी उत्तराखंडवासी है ये पूरा देश जानता है। हर महिला माां नंदा का स्वरूप। एक पेड़ मां के नाम लगाए
-नदी नौलों का संरक्षण करें।
– अपनी जड़ों से जुड़े रहे। अपने गांव लगातार जाएं और सेवानिवृत्ति के बाद भी।
– ⁠अपने गांव के पुराने घरों जिन्हें आप तिवरी वाले घर कहते हैं। इन्हें भूले नहीं। होम स्टे बनाए जिससे आय बढ़ेगी।

पर्यटकों से

बोले पीएम मोदी- आंकड़े बताते हैं राज्य में हो रही उन्नति
इस साल जीएसटी कलेक्शन में उछाल आया।  उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति से दो लाख से ज़्यादा हो गई है। स्टेट की जीडीपी भी डेढ़ से तीन लाख करोड़ रुपये हो गई है। ये आंकड़े बताते हैं हैं कि यहां पर उन्नति हो रही है। यहां युवाओं और बेटियों का जीवन आसान हो रहा है। 2024 से पहले पांच प्रतिशत घरों में नल से पानी आता था। लेकिन अब 16 प्रतिशत है। पीएमजीएसवाई की सड़के छह हज़ार से किलोमीटर से बढ़ाकर 20 हज़ार किलोमीटर हो गई है।

स्थानीय कारोबार को लाभ हुआ

सरकार विकास के साथ विरासत को भी सहेजती है। केदारनाथ धाम में दिव्य निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ में भी विकास किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को सुगम किया जा रहा है।

माणा गांव गया था तब मुझे अपार स्नेह देखने को मिला था। वहीं से वाइब्रेंट विलेज की शुरुआत की गई। ऐसे ही प्रयासों का परिणाम है की पर्यटन को गति मिल रही है। इस साल उत्तराखंड में छह करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं। चार धाम में 54 लाख पर्यटक पहुंचे। इससे स्थानीय कारोबार को लाभ हुआ है।
  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।