डोनाल्ड ट्रंप के निर्वासन योजनाओं पर पोप फ्रांसिस ने आपत्ति जताई।

Spread the love

डोनाल्ड ट्रंप के निर्वासन योजनाओं पर पोप फ्रांसिस ने आपत्ति जताई।

 

               वॉशिंगटनः अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज (20 जनवरी) को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति की शपथ लेने के बाद वो कई अहम फैसले ले सकते हैं। ट्रंप लगातार  बिना कागाजत के अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों को बाहर निकालने की बात कह रहे हैं।  हालांकि,  ट्रंप के इस फैसले से कुछ लोग नाराज हैं।

               पोप फ्रांसिस डोनाल्ड ट्रंप पर भड़क गए हैं। उन्होंने ट्रंप की निर्वासन योजनाओं की निंदा की है और कहा है कि उनकी अप्रवासियों को निकालने की योजना अपमानजनक है। इटली के टेलीविजन इंटरव्यू में पोप ने ट्रंप पर हमला बोला।

प्रवासियों के पास कुछ भी नहीं: पोप फ्रांसिस

उन्होंने कहा कि जिन प्रवासियों के पास कुछ भी नहीं है, वो कहां जाएंगे। ट्रंप समस्या का समाधान नहीं कर रहे।इससे उन प्रवासियों को, जिनके पास कुछ भी नहीं है, बकाया बिल चुकाना पड़ेगा। यह कारगर नहीं है। इस तरह से आप समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते।”

आव्रजन के खिलाफ एक्शन में ट्रंप

बता दें कि राष्ट्रपति पद का शपथ लेने के तुरंत बाद उनके प्रशासन ने आव्रजन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की योजना बनाई है। इस योजना के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा-हम पूरे देश में अभियान चलाने जा रहे हैं। आप न्यूयार्क में गिरफ्तारियां देखेंगे। आप मियामी में भी गिरफ्तारियां देखेंगे।

           वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में जानकारी दी कि ट्रंप प्रशासन आव्रजन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की योजना बना रहा है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग 100 से 200 अधिकारियों को इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए भेजेगा। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने आव्रजन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था।

             ट्रंप प्रशासन में बार्डर जार बनाए जा रहे टाम होमन ने शनिवार को कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान अगले सप्ताह शुरू होगा। उन्होंने संकेत दिया कि इसमें कई शहर शामिल होंगे।

  • Related Posts

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    Spread the love

    Spread the love  डा.प्रियंका सौरभ                                                  रिसर्च…

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता मुजफ्फरपुरः  सुनील कुमार                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views
    • By User
    • November 8, 2026
    • 5 views

    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली। 

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हुई भगवान तुंगनाथ की डोली।