रवीना रावत ने जिला पंचायत चुनाव जीता, 24 साल की उम्र में हासिल की जीत

Spread the love

 

              उत्तरकाशीः जनपद की राजनीति में इस बार नई ऊर्जा और युवा जोश देखने को मिला है। मोरी ब्लाक के कोटगांव जखोल वार्ड से मात्र 24 वर्ष की रवीना रावत ने जिला पंचायत सदस्य पद पर बंफर वोटों से जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया है। ओबीसी आरक्षित इस वार्ड में रवीना ने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका को 2354 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

              कुल 3999 वोट हासिल कर विजयी हुई रवीना को जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ आशीर्वाद दिया है, वह उनकी लोकप्रियता और कार्य के प्रति समर्पण का संकेत है। प्रियंका को मात्र 1645 मत मिल सके।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली रवीना न सिर्फ ग्रामवासियों की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं, बल्कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी जताकर यह साबित कर दिया है कि युवा नेतृत्व अब सिर्फ भागीदारी नहीं, दिशा देने के लिए भी तैयार है। शादीशुदा रवीना की इस ऐतिहासिक जीत से उनके गांव सौड़ में खुशी का माहौल है।

               ग्रामीणों का मानना है कि रवीना की सोच और नेतृत्व क्षमता पंचायत को नई दिशा दे सकती है। उत्तरकाशी की राजनीति में यह बदलाव युवा महिलाओं की भागीदारी और प्रभावशाली उपस्थिति का संकेत भी है, जो आने वाले समय में और अधिक मजबूती से उभरेगा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए