ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अधिकार मित्रों द्वारा समय-समय पर बाल सुरक्षा, महिला अधिकार एवं अन्य विषयों पर दी जा रही है विस्तृत जानकारी।
अल्मोड़ाः राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में दिनांक 30जुलाई2025को विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस व बाल सुरक्षा अनुक्रम में यहां महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली अल्मोड़ा व गुरु एकेडमी अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को मानव तस्करी के कारण, मानव तस्करी की रोकथाम, मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखाने और पीड़ितों को सहायता प्रदान करना,बाल सुरक्षा यात्रा, अभियान चलाया गया जो मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और बच्चों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है।
ये कार्यक्रम दिनांक 1जुलाई 2025से 90दिनों तक चलाए जा रहे मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान, पोक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच आदि विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली के विद्यार्थियों द्वारा मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा हरेला महोत्सव के अनुक्रम में महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली अल्मोड़ा व गुरु एकेडमी अल्मोड़ा में छायादार व फलदार पेड़ों का रोपण किया गया। शिविर में विद्यालयों के प्रधानाचार्य,अध्यापकगण, अधिकार मित्र व अभिभावक आदि मौजूद रहे।








