CBSE के सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

देहरादून। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका है। सीबीएसई ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य छात्रा इस स्कॉलरशिप के लिए 23 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।

सीबीएसई ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी इस संबंध में निर्देशित किया है। सीबीएसई के देहरादून रीजन की बात करें तो उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरें आवदेन फार्म

सीबीएसई के सिटी कार्डिनेटर डा. दिनेश बड़थ्वाल का कहना है कि सिंगल गर्ल चाइल्ड में आवेदन के इच्छुक और योग्य छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवदेन फार्म भर सकती हैं। यह स्कॉलरशिप माता-पिता की इकलौती बेटी को दी जाती है।

 

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि वर्ष 2024 में 10वीं कक्षा सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल से पास की है। साथ ही और पहले पांच विषयों में निर्धारित अंक प्राप्त किए हो और वे 11वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड के स्कूल में ही पढ़ रही हों। 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वर्ष 2023 में जिन छात्राओं ने इस स्कॉलरशिप को प्राप्त किया है उन्हें इस रिन्यू कराना होगा।

अब तक सीबीएसई की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के अंतर्गत 500 रुपये की राशि प्रतिमाह दो वर्ष तक निर्धारित योग्यता रखने वाली छात्राओं को दी जाती है।

 

स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज

  • सीबीएसई की इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए छात्राओं को अपनी बैंक का नाम,
  • खाता संख्या,
  • आरटीजीएस,
  • आइएफएससी कोड जैसी जानकारियां जमा करनी है
  • साथ ही आवेदन फार्म सहित सभी दस्तावेज में उनका सिग्नेचर होना अनिवार्य है

जांच में लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

पौड़ी: शिक्षा विभाग ने विकासखंड थलीसैंण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में बीते बुधवार को शिक्षक के न पहुंचने और बच्चों के घर लौटने के मामले को गंभीरता से लिया है।

बीते बुधवार को इस विद्यालय में शिक्षक के न पहुंचने पर पीटीए व कई अभिभावकों ने खासी नाराजगी जताई थी। मामले से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को जांच के निर्देश दिए थे।

 

खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने बताया कि बीते बुधवार को राप्रावि स्यूंसाल में शिक्षक के न पहुंचने का मामला संज्ञान में आया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।