बेटे ने माता-पिता से हड़पा बंगला,बुजुर्ग दंपती को मिला त्वरित न्याय

Spread the love

 

                 देहरादूनः बिजनेस के नाम पर बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता से बंगले की अपने नाम पर गिफ्ट डीड करवा ली। जब संपत्ति पर अधिकार मिला तो बेटे ने माता-पिता को संपत्ति से बेदखल कर दर-दर भटकने को विवश कर दिया। यहां तक कि पोते पोती से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी गई। दिल को झकझोरने वाली यह कहानी विकासनगर के बुजुर्ग दंपती परमजीत सिंह और अमरजीत कौर की है।

                 अपने ही बेटे गुरविंदर सिंह के हाथों खून पसीने से जोड़ी गई संपत्ति हड़प लिए जाने के बाद बुजुर्ग दंपती पुलिस से लेकर तहसील और अवर न्यायालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन न्याय नहीं मिला। हालांकि, असहाय व्यक्तियों की मदद को हर समय तत्पर रहने वाले जिलाधिकारी सविन बंसल के सम्मुख जब यह मामला आया तो उन्होंने एक झटके में गिफ्ट डीड को निरस्त कर बुजुर्ग दंपती को उनकी संपत्ति वापस दिला दी।

               जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुसार परमजीत ने अपने बेटे को 3080 वर्गफीट की संपत्ति (दो बड़े हाल शामिल) गिफ्ट कर दी थी। गिफ्ट डीड की शर्तों के अनुसार गुरविंदर सिंह माता पिता को भरणपोषण के अधिकार से वंचित नहीं करेगा और दादा दादी को पोते पोती से दूर नहीं करेगा।

                बावजूद इसके गिफ्ट डीड की शर्तों का हर तरह से उल्लंघन किया गया। बुजुर्ग दंपती को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी कोर्ट में उचित सुनवाई की गई और सार्वजनिक सूचना के माध्यम से आपत्ति मांगी गई। जिसके क्रम में गिफ्ट डीड को निरस्त करने के साथ ही संपत्ति पर वापस परमजीत सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर को कब्जा दिलाया गया।

                 अपनी संपत्ति वापस पाकर बुजुर्ग दंपती के आंसू छलक पड़े। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि वह अपनी संपत्ति की आस ही छोड़ बैठे थे। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सभी उम्मीद धुंधली पड़ गई थी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़