श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी।

Spread the love

मीडिया प्रभारी बीकेटीसीः डा. हरीश गौड़।

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी।

• बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने की अगवानी । 

• पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

                  श्री केदारनाथ धाम: 1 अक्टूबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी आज भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की तथा तीर्थ पुरोहितों सहित मंदिर समिति ने हैलीपेड पर पंकज मोदी का स्वागत किया।

इसके पश्चात पंकज मोदी सीधे श्री केदारनाथ मंदिर पहुंचे भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की।

उन्होंने जनकल्याण की कामना की तथा देश की खुशहाली हेतु आशीर्वाद मांगा।

इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर समिति की ओर से श्री पंकज मोदी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र, विभूति, रूद्राक्ष माला, भेंट की।

इस अवसर पर पंकज मोदी ने कहा कि वह विगत दो दशक से श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम दर्शन हेतु पहुंचते रहे है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय श्री हेतु श्री पंकज मोदी ने 2014-15 में विशेष पूजा-अर्चना अनुष्ठान संपन्न करवाया था। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी की जीत राष्ट्र की जीत है।

वहीं श्री केदारनाथ यात्रा ने फिर से गति पकड़ी है प्रतिदिन औसतन 10 हजार से अधिक की संख्या में तीर्थयात्री श्री केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे है अभी तक श्री केदारनाथ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या साढ़े बारह लाख पार हो गयी है इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम में दस लाख पचपन हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह 23 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ -केदारनाथ के दर्शन कर लिए है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच आज बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा एवं मंदिर व्यवस्था का संयुक्त रूप से जायजा भी लिया तथा सुरक्षा में तैनात जवानों मंदिर कर्मियों से बातचीत की।

इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, श्री केदारनाथ दर्शन को पहुंचे पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार एवं रिलायंस इनर्जी के एचआर हेड बुद्ध सागर सहित धर्माचार्य ओंकार शुक्ला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

 

 

  • Related Posts

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    कर्मफल – (भाग 17)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                           (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    कॉकरोच वाली हुड़दंग हो या कांग्रेस का फ्लॉप शो, एक बात गौर करने वाली है कि मुसलमानो ने पर्याप्त दूरी बनाकर रखी और बतौर हिन्दू ये हमारे लिए बहुत जरूरी है।

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    • By User
    • November 2, 2026
    • 17 views
    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    बचत, बीमा, एसआईपी और शेयर बाजार का धरातलीय सच।

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 16 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..