तैयारियां पूर्ण, मतदान शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों रवाना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Spread the love

सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट सीमाएं सील, वाहनों की तलाशी जारी
देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसमें उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटेें भी शामिल है। जिनके लिए कल मतदान होगा, मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान के मद्देनजर सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों से आज शाम 4 बजे तक पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। बीते दो दिनों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुरू किया गया। राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए कुल 8732 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 1100 मतदान केंद्र संवेदनशील मतदान केंद्रो के रूप में चिह्नित किए गए हैं।

इन सभी पांच सीटों के लिए कुल 63 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया जिसमें जांच के दौरान सात नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए तथा नाम वापसी के बाद 50 के आसपास प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। उत्तराखंड से पांच लोकसभा प्रत्याशियों के लिए 80 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना है।

हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होना तय है जबकि कुछ सीटों पर बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया हुआ है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में लगातार 5 सीटों को जीतने वाली भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर है लेकिन फिर भी कई सीटों पर मुकाबला होने की उम्मीद है।

चुनाव के मद्देनजर नैनीताल और अल्मोड़ा से लगने वाली नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले ही सील कर दिया गया है जबकि आज शाम 5 बजे से राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया। सभी आनेकृजाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है चुनाव के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस अर्ध सैनिक बलों के साथ ही रिजर्व पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है।

मतदान कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा लेकिन पोलिंग पार्टियंा इसका ट्रायल सुबह 6 बजे करेगी। जिससे कि मतदान शुरू होने पर किसी तरह की कोई दिक्कत सामने न आए। पुलिस प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई गई है।

  • Related Posts

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                     …

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन में सुधार के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    राष्ट्रीय गृहिणी दिवस – घर की रीढ़ को नमन

    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला की बेटियों ने मारा मैदान।

    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    एक पिता के दर्द का एहसास………..

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन…….. 

    • By User
    • November 2, 2026
    • 8 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन…….. 

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    प्रेम का हर रूप प्यारा होता हैं           

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    प्रेम का हर रूप प्यारा होता हैं