नीलामी से मिलने वाली राशि गंगा सफाई के लिए दी जाएगी

Spread the love

 

              नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश-दुनिया से मिले 13 सौ उपहारों की ऑनलाइन नीलामी 17 सितंबर यानी पीएम के जन्मदिन से शुरू होगी, जो दो अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान उपहारों की नीलामी से मिलने वाली राशि गंगा सफाई के लिए शुरू किए गए नमामि गंगे मिशन पर खर्च होगी।

                पीएम के उपहारों की वर्ष 2019 से शुरू हुई नीलामी का इस बार सातवां संस्करण है। इस बार नीलामी के लिए जो प्रमुख उपहारों को रखा गया है, उनमें पैरालंपिक 2024 के खिलाड़ियों से मिले उपहार सबसे अहम है। नीलामी के लिए रखे गए उपहारों का आधार मूल्य 17 सौ से 1.03 करोड़ तक रखा गया है।

               केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम को मिले उपहारों की 17 सितंबर से शुरू होने वाली ऑनलाइन नीलामी की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले छह सालों में पीएम के सात हजार से अधिक उपहारों की नीलामी के रखा जा चुका है, जिससे 50.33 करोड़ रुपए मिले है। यह राशि नमामि गंगे मिशन को दान की गई है।

                   इस बार भी नीलामी के लिए काफी अहम उपहारों को रखा गया है, जिसमें खिलाड़ियों से मिले उपहार, देवी-देवताओं की मूर्तियां, पेंटिंग, टोपी, तलवारें, मंदिरों की मूर्तियां आदि शामिल है। इस सभी उपहारों के लिए कोई भी 17 सितंबर से ऑनलाइन बोली लगा सकेगा।

तुलजा भवानी की मूर्ति सबसे महंगी

इस बीच पीएम के जिन प्रमुख उपहारों को नीलामी के लिए रखा गया है, उनमें तुलजा भवानी की मूर्ति है, जिसका आधार मूल्य 1.03 करोड़ रुपए रखा गया है, इसके साथ पैरालंपिक 2024 के सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार, कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह व सिमरन शर्मा के जूते है। जिनका आधार मूल्य अलग-अलग 7.70 लाख रुपए तय किया गया है।

                  शेखावत ने बताया कि पीएम के उपहारों को अपने घरों में रखना एक बड़े गर्व की बात होती है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग नहीं लेते है। इसके साथ ही गंगा सफाई में भी अपना योगदान देते है।

  • Related Posts

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    Spread the love

    Spread the love  डा. सुधाकर आशावादी                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                             …

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत