उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनावों के दौरान मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई

Spread the love
देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और अगले दो दिन मौसम करवट बदल सकता है। वैसे तो मंगलवार को भी कई इलाकों में बादल मंडराते रहे, लेकिन अगले दो दिन वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। 

देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मतदान के दिन भी दिनभर बादल छाये रहने से लेकर हल्की वर्षा की आशंका है। इसके अलावा चोटियों पर भी हिमपात हो सकता है। ऐसे में पहाड़ से मैदान तक पारे में भी गिरावट आने की संभावना है। 

राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है, लेकिन वर्षा-बर्फबारी न होने से पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिससे कड़ाके की ठंड कम हो गई है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। हालांकि, प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार हैं। 

आज और कल प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज और कल बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें और चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने से लेकर कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेशभर में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने के आसार हैं। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम से हल्की बर्फबारी व बौछारों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा की आशंका है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 23.1, 9.0
  • ऊधमसिंह नगर, 23.2, 8.8
  • मुक्तेश्वर, 18.5, 8.6
  • नई टिहरी, 17.3, 8.8

अल्मोड़ा में दिन भर करवट बदलता रहा मौसम

अल्मोड़ा में दिन भर मौसम करवट बदलते रहा। ठंडी हवाएं भी चलती रही। कुछ जगहों पर बारिश की संभावनाएं भी बताई जा रही है। मंगलवार को सुबह से ही जिले में आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच सुबह हल्की धूप के साथ शुरुआत हुई। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दोपहर तक सूरज बादलों की ओट में छिप गया और ठंडी हवाओं से पारा नीचे गिर गया। शाम के समय कुछ देर के लिए धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश की भी संभावनाएं है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए