ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक।
अल्मोड़ाः गणतंत्र दिवस 2025के सफल आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में आज दिनांक 21-01-25 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में प्रभातफेरी का आयोजन प्रात:7 बजे से नंदा देवी प्रांगण में मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। 26 जनवरी के दिन प्रातः 9:30 बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों एवं सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा तथा राष्ट्रीय गान एवं संकल्प पढ़ा जाएगा।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त उप जिलाधिकारी जनपद अल्मोड़ा में अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य विधवाओं, उत्तराखंड आंदोलनकारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित करें।
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं पुलिस परेड का आयोजन प्रात:10:30 बजे पुलिस लाइन में किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।








