केदारनाथ में 31 जुलाई को हुई भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उत्तराखंड सरकार ने 48.36 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी किया

Spread the love

देहरादून। केदारघाटी में गत 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के कारण श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग, सड़क मार्ग एवं अन्य स्थानों पर हुई क्षति को दुरुस्त करने एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 48.36 करोड़ रुपए की धनराशि जारी हो गई है। इनमें लोक निर्माण विभाग की 29 एवं सिंचाई विभाग की 12 कार्ययोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

अतिवृष्टि के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं एवं आयुक्त गढ़वाल व आपदा सचिव को भी मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग लगातार आपदा सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्य कर रहे हैं।

जिला स्तर से भेज गए थे 41 प्रस्ताव

केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते केदरनाथ सड़क एवं पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। पैदल यात्रा मार्ग 29 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि सड़क मार्ग को भी काफी नुकसान हुआ था। मंदाकिनी एवं सोन नदी के वेग से कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई थीं। जिला स्तर से विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कार्यों एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए 41 प्रस्ताव भेजे गए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग की 19.34 करोड़ लागत की 29, जबकि सिंचाई विभाग की 29.01 करोड़ लगत की 12 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग के लिए 14.72 करोड़, जबकि सिंचाई विभाग के लिए 11.97 करोड़ रुपए सोमवार को दोनों विभागों ने अवमुक्त भी कर दिए।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत ऊखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-त्यूड़ी मोटर मार्ग से देवर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 4.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अगस्त्यमुनि के अंदर गढ़ी से धर्तोलिया मोटर मार्ग के 4.5 किमी सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 3.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द ही इन दोनों मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

खिलाडिय़ों के चयन व प्रशिक्षण पर हुआ मंथन

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में अगले वर्ष जनवरी में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कड़ी में सोमवार को विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने राज्य ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में खिलाडिय़ों के चयन और इनके प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की गई।

तैयारियों को वृहद रूप देने के लिए मंगलवार को सभी खेल संघों के साथ बैठक की जाएगी। सोमवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में स्थापित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विशेष प्रमुख सचिव ने राज्य ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में खेलों के आयोजन, खिलाडिय़ों के चयन के लिए ट्रायल, चयनित खिलाडिय़ों को समय से प्रशिक्षण देने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी खेल संघों के साथ बैठक कर सभी विषयों पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी, जिससे राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों का चयन किया जा सके।

  • Related Posts

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    मंदाकिनी शरदोत्सव के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधिका की प्रतीक्षा

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    राधिका की प्रतीक्षा

    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 12 views
    दुःखद खबर-सड़क दुर्घटना में मां बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    चीन के सोशल-मीडिया-इनफ्लूएंसर बांग्लादेश में गए और वहाँ की गंदगी को भारत की गंदगी दिखाने लगे।

    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 10 views
    यही चीन की जासूस लड़की है जिसने एनवीडीया-कारपोरेशन के मालिक जैक्सन हुआंग को अपने प्रेम जाल यानी हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे चिप बनाने की प्रक्रिया से लेकर कई डाटा चुरा लिए और चीन को दे दिए।
    • By User
    • November 12, 2026
    • 8 views

    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।

    • By User
    • November 12, 2026
    • 13 views
    सोनिया गांधी और उनकी आत्मकथा के अनुत्तरित प्रश्न।