बदरीनाथ हाईवे पर इस बार भी मई में तीर्थयात्री हिमखंडों का दीदार कर सकेंगे

Spread the love

गोपेश्वरः इस बार भी मई की चिलचिलाती गर्मी में तीर्थयात्री बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे हिमखंडों का दीदार कर सकेंगे। हाईवे पर रड़ांग बैंड व कंचन गंगा में हिमखंड पसरे हुए हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खोले जाने हैं।
मैदानी क्षेत्र में अप्रैल आखिर से गर्मी बेहाल करने लगती है। ऐसे में चमोली जिले की वादियों में हिमखंडों के करीब से गुजरने का मौका मिले तो यह किसी यादगार पल से कम नहीं।
हालांकि, बदरीनाथ हाईवे पर ये हिमखंड हनुमान चट्टी से आगे ही नजर आते हैं। इस बार रड़ांग बैंड व कचनगंगा में ही हिमखंड पसरे हुए हैं। इसके अलावा बदरीनाथ व माणा के बीच आर्मी कैंप से पहले गदेरे में भी तीर्थयात्री हिमखंड का दीदार कर सकेंगे।

हालांकि, तापमान बढ़ने के साथ हिमखंड पिघल रहे हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि मई आखिर तक इनकी मौजूदगी रहेगी। नगर पंचायत बदरीनाथ के पूर्व अध्यक्ष 75-वर्षीय बलदेव मेहता बताते हैं कि 10 वर्ष पूर्व तक हाईवे पर खचड़ा नाला, लामबगड़, बेनाकुली बैंड, रड़ांग बैंड, पागलनाला, कचनगंगा आदि स्थानों पर हिमखंड देखने को मिलते थे, लेकिन मौसम चक्र में आए बदलाव के कारण इनकी संख्या सीमित रह गई है।
पहली बार अलकनंदा नदी में नहीं एक भी हिमखंड
बीते वर्षों में अलकनंदा नदी बदरीनाथ धाम से रड़ांग बैंड तक हिमखंडों के नीचे से बहती थी, लेकिन इस बार हिमखंड कहीं नजर नहीं आ रहे। वह अप्रैल शुरुआत में पिघल चुके हैं। बदरीनाथ धाम में भी बर्फ तेजी से पिघल रही है। लगता नहीं कि धाम के कपाट खुलने तक बर्फ का नामोनिशान भी मौजूद रहेगा

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है