उत्तराखंड में निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया

Spread the love

देहरादून। शासन ने निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोक निर्माण विभाग डा पंकज कुमार पांडेय ने विकासखंड बैजरो में तैनात अधिशासी अभियंता विवेका प्रसाद और श्रीनगर खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बैजरो निर्माण खंड में तैनात अधिशासी अभियंता विवेका प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने उफरैंखाल-भतबो-गाडखर्क-भगवतीतैलया मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के संबंध में प्रमुख सचिव वन विभाग के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया। साथ ही उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण संबंधी कार्यवाही में चार माह का विलंब करने के बावजूद वांछित आख्या वन विभाग को नहीं भेजी।

ऐसे में शासन ने गंभीर लापरवाही व कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया। उन्हें विभागाध्यक्ष कार्यालय, देहरादून से संबद्ध किया गया है।

वहीं, श्रीनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज पर आरोप है कि उन्होंने चारधाम परियोजना के अंतर्गत नरकोटा के समीप निर्माणाधीन आर्क ब्रिज का समुचित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण नहीं किया। इस आर्क ब्रिज का टावर व स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गया है।

उन्हें कार्य के प्रति लापरवाही व कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में मुख्य अभियंता कार्यालय, पौड़ी से संबद्ध किया गया है।

  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती                      पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 22 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 5 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।