गाजियाबादः गाजियाबाद में जीटी रोड स्थित राकेश मार्ग कट पर आज (शनिवार) सुबह करीब छह बजे सैर कर रहे चार लोगों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हैं।
हादसे में मरने वालों के नाम
इस दरदनाक हादसे में सावित्री देवी 60 वर्ष, निवासी न्यू कोट गांव एवं 56 वर्षीय मीनू प्रजापति निवासी न्यू कोट गांव की मौत हो गई।
हादसे में घायल हुए लोग
हादसे में विपिन शर्मा निवासी श्याम विहार कॉलोनी और न्यू कोट गांव निवासी कमलेश शर्मा घायल हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना लग रहा है, क्योंकि तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई है। उसके बाद चार लोगों को टक्कर मारी है। हादसे में नेहरू नगर निवासी कार चालक भी घायल हुआ है। हादसे के समय वह बुलंदशहर से घर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, चालक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।







