ऊखीमठ: मदमहेश्वर घाटी में बीती रात्रि हुई आफत की बारिश से ऊखीमठ – उनियाणा मोटर मार्ग पर भूधसाव होने से सात मत्स्य पालन के टैक मलवे में दबने से लगभग 23 लाख नुकसान होने का अनुमान है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: मदमहेश्वर घाटी में बीती रात्रि हुई आफत की बारिश से ऊखीमठ – उनियाणा मोटर मार्ग पर भूधसाव होने से सात मत्स्य पालन के टैक मलवे में दबने से लगभग 23 लाख नुकसान होने का अनुमान है।

मत्स्य पालन के टैको के साथ काश्तकारों की फसलों व बागवानी को भी भारी नुकसान होने के साथ पांच परिवारों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गये है। मोटर मार्ग के मलवे में मत्स्य पालन के टैंकों के दबने से युवाओं के सन्मुख आजीविका का संकट खड़ा हो गया है! मोटर मार्ग पर भूधसाव होने के कारण 11 के वी विधुत लाइन भी खतरे की जद में आ गयी है! मोटर मार्ग पर भूधसाव होने का मुख्य कारण बरसाती पानी की निकासी न होना माना जा रहा है। यदि मोटर का शेष भाग और धसता है तो उनियाणा – रासी के मध्य आवागमन बाधित हो सकता है। राजस्व पुलिस, विधुत विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी क्षति का आकणन करने के लिए घटना स्थल पहुंच गये है। जानकारी देते प्रधान उनियाणा महावीर पंवार ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी में बीती रात्रि हुई मूसलाधार बारिश के कारण ऊखीमठ – उनियाणा मोटर मार्ग पर ग्राम पंचायत उनियाणा के अन्तर्गत अरसनी तोक में मोटर मार्ग का बड़ा हिस्सा टूटने से कुलदीप पंवार का 17 लाख लागत , चन्द्र प्रकाश पंवार 3 लाख का तथा योगेश पंवार के दो लाख लागत से बने मत्स्य पालन के प्लाट मलवे में दब गये है जबकि यशपाल पंवार के मत्स्य पालन प्लाट में बरसाती पानी घुसने से उन्हें एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग के मलवे से काश्तकारों की फसलों व बागवानी को भारी नुकसान हुआ है तथा राजपाल पंवार, धर्म सिंह, कुलदीप सिंह, गौरा देवी व चन्द्र प्रकाश सिंह के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गयें है! उन्होंने बताया कि पीडित परिवारों के अनुसार मोटर मार्ग का बड़ा हिस्सा खिसकने का मुख्य कारण मोटर मार्ग पर बह रहे बरसाती पानी का कटाव होना माना जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने बताया कि सभी विभागों को घटना से अवगत कराया गया है। उन्होंने शासन – प्रशासन से पीड़ित काश्तकारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है! माहेश्वरी मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि0 गडगू के अध्यक्ष कुवर सिंह राणा ने बताया कि उनियाणा के युवाओं द्वारा चार वर्ष पूर्व मत्स्य पालन का व्यवसाय शुरू किया गया था मगर मलवे में मत्स्य पालन के टैको के दबने से युवाओं के सन्मुख रोजी – रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन के सभी टैको के मलवे में दबने से युवाओं के सन्मुख आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।