केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इन गांवों को जीवंत बनाने के लिए बनेंगी विभिन्न योजनाएं

Spread the love

 

                   अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों को प्रथम गांव मानते हुए इन्हें जीवंत बनाने के उद्देश्य से संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 में सम्मिलित उत्तराखंड के नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों की भी रंगत लौटेगी। इस क्रम में केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

                      इसके तहत गांवों का भौतिक सत्यापन कर वहां से जुड़ी प्रत्येक जानकारी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के पोर्टल में अपलोड की जाएगी। प्रत्येक गांव के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। फिर वहां के लिए विभिन्न योजनाओं का खाका खींचा जाएगा। इसी क्रम में शासन भी अब कदम उठाने जा रहा है।

                   ऐसे में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया है। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के पहले चरण में चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी के 51 गांवों को शामिल किया गया। प्रथम चरण में वहां 186.16 करोड़ रुपये की लागत की 184 योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 162 में काम चल रहा है।

                    अब केंद्र सरकार ने चीन के अलावा अन्य देशों से सटी सीमा से लगे गांवों के लिए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 शुरू किया है। इसमें राज्य के नेपाल सीमा से सटे चंपावत, पिथौरागढ़ व ऊधम सिंह नगर जिलों के छह ब्लाक के 40 गांव शामिल किए गए हैं।

                     उत्तराखंड की नेपाल से लगभग 275 किलोमीटर की सीमा लगती है। इन गांवों के विकास के दृष्टिगत केंद्र की गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा था। दिल्ली में हुई कार्यशाला में उत्तराखंड समेत उन राज्यों के अधिकारियों के साथ इसे साझा किया गया, जिनके सीमावर्ती गांव इस कार्यक्रम में शामिल हैं।

                  ‘नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों का भौतिक सत्यापन कर प्रत्येक गांव का क्षेत्रफल, जनसंख्या, वहां संचालित योजनाएं व उनकी स्थिति समेत अन्य जानकारी वाइब्रेंट विलेज पोर्टल में अपलोड की जाएगी। यह क्रम जल्द शुरू किया जाएगा। संबंधित जिलों के डीएम के माध्यम से प्रत्येक गांव में नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है। प्रत्येक गांव के लिए बनने वाली योजनाओं को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। – अनुराधा पाल, अपर सचिव एवं राज्य वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की नोडल अधिकारी।

10 बिंदुओं पर बनेगी कार्ययोजना

                   इन गांवों को आल वेदर रोड, फोर-जी टेलीकाम व टेलीविजन कनेक्टिविटी व ग्रिड से विद्युतीकरण से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा आजीविका विकास, आवास, कृषि-उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन समेत 10 बिंदुओं पर कार्ययोजना बनेगी।

इन गांवों की बदलेगी तस्वीर

               पिथौरागढ़:- बगारीहाट, द्वालीसेरा, द्योरा, तितरी, चमतोली, बलतारी, गेथीगारा, हल्दू, जमतारी, कनारी, क्वितार, त्रामिया, तरीगांव, राजुदा, फिलम, कालिका, रमतोली, धारचूला देहात, जुम्मा, स्यांकुरी, जयकोट, पंगला, बुधि, खेत।

  • चंपावत:- पसम, मांडुआ, तारकुली, अम्नी, सैलागाड, तामली, पोलप, देवीपुर, सैलानी गोट, नैघुंट, चूका।
  • ऊधम सिंह नगर :- बनमाहोलिया, नारायण नगर (डाम गारा), कुमराहा, सिसिया-बन्धा, नगला तराई।
  • Related Posts

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love      महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।     देरादूण: बुधवार 11 नवंबर 2026 सौं-करार लोकभाषा साहित्यिक समिति की ओर से…

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 2 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 
    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।