सोमवार से दून-अमृतसर के बीच चलेगी वॉल्वो बस

Spread the love

देहरादून। अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने एवं वाघा बार्डर देखने जाने वाले देहरादून के यात्रियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम 14 अप्रैल से सुपर डीलक्स वॉल्वो बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

यह सेवा दून से सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेंगी। लंबे समय से सिख समुदाय के लोग राज्य सरकार से अमृतसर के लिए वॉल्वो बस सेवा संचालित करने की मांग कर रहे थे। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक (ग्रामीण डिपो) राजीव गुप्ता ने बताया कि बस का किराया प्रतियात्री 1224 रुपये रहेगा और करीब 10 घंटे एक तरफ की यात्रा में लगेंगे।

दून-सहारनपुर-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर के लिए चलेगी वॉल्वो सेवा

दरअसल, यह दोनों वॉल्वो बस सेवाएं वह हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ के चलते परिवहन निगम दून से प्रयागराज के लिए जनवरी व फरवरी में संचालित कर रहा था। सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि अब दोनों वॉल्वो बसों को अमृतसर के लिए संचालित होंगी। पहले परिवहन निगम दून-अमृतसर के बीच एक साधारण बस सेवा संचालित करता था, लेकिन कोरोनाकाल में वह सेवा बंद हो गई थी। लंबे समय से सिख श्रद्धालु अमृतसर के लिए डीलक्स बस सेवा संचालित करने की मांग कर रहे थे।

सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि बस सोमवार की सुबह से शुरू होगी। इन बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी खोल दी गई है। दून से बस नियमित सुबह 10 बजे चलकर रात आठ बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से यह बस अगले दिन सुबह पांच बजे वापस निकलेगी।बस में दून से जालंधर तक का किराया 1009 रुपये तय किया गया है।

अभी अमृतसर के लिए सिर्फ एक ट्रेन

दून से अमृतसर के लिए वर्तमान में केवल एक ही सार्वजनिक सेवा है, वह है लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन। यह ट्रेन दून से रोजाना शाम को साढ़े सात बजे चलती है और अगले दिन सुबह 8:35 बजे अमृतसर पहुंचती है। अमृतसर से यह ट्रेन रात्रि 9:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे दून पहुंचती है। यह एक तरफ यात्रा में 12 घंटे का समय लेती है। इसमें स्लीपर का किराया 315 रुपये, जबकि थर्ड एसी का किराया 855 रुपये है। बस में यात्रियों के समय में दो घंटे की बचत होगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।