बंजारावाला में यूयूएसडीए के कार्यों से जलभराव, जिलाधिकारी ने दिए तत्काल समस्या निवारण के निर्देश

Spread the love

 

              देहरादूनः मानसून सीजन में नागरिकों को उन सड़कों पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जहां सीवर, पेयजल और गैस की लाइन को बिछाने या बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का कार्य किया गया है। ऐसी सड़कों पर उभरे गड्ढों में पानी जमा हो रहा है। साथ ही खोदाई के चलते मलबे से नालियां भी चोक हैं।

              हालांकि, जिलाधिकारी सविन बंसल ने जलभराव की समस्या का त्वरित निदान करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को फील्ड में उतारा है और विभिन्न जगह समस्या का समाधान भी कराया गया है। बावजूद इसके बंजारावाला क्षेत्र में सड़क पर सीवर लाइन बिछाने के कार्य के चलते जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही।
यूयूएसडीए के कार्यों से सड़क पर बने गड्ढों में जलभराव से जनता परेशान

                वर्षा के दौरान बंजारावाला के लक्ष्य एन्क्लेव और आसपास के अन्य क्षेत्रों से सड़क पर जलभराव आदि की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही हैं। क्यूआरटी को मिली शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस पर कड़ा रुख अपनाया और जवाब तलब किया।

              कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए ने बताया कि बंजारावाला अंतर्गत मुख्य सड़क पर सड़क कार्य पूर्ण हो गया है। आंतिरिक सड़कों पर 50 प्रतिशत् कार्य पूर्ण हो गया है।

जिला प्रशासन की क्यूआरटी जलभराव की समस्या का तत्काल ले रही संज्ञान

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों शेष सड़क मरम्मत कार्य 3 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही चेताया कि ऐसा न किया गया तो एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर 03 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने के की जिलाधिकारी की चेतावनी से अधिकारियों को अवगत कराया।

नाले से अवैध पाइपलाइन को सीवर लाइन से जोड़ा, हुई चौक

अंधेरगर्दी की भी हद है। दून अस्पताल मार्ग पर जहां सीवर लाइन चोक पाई गई थी, वहां नाले से एक अवैध पाइपलाइन को सीवर लाइन से जोड़ दिया गया था। जिससे नाले से कचरा सीवर लाइन में जाता रहा और वह चोक हो गई। क्यूआरटी को जब सीवर लाइन चोक होने की शिकायत मिली तो स्थल पर गहन परीक्षण कराया गया।

                  यहां भारी मात्रा में बोतलें, कचरा, मलबा और अन्य सामग्री भी सीवर लाइन से निकाली गई, जिससे सिस्टम पूरी तरह सुचारु हो गया। अब टीम ने पाइपलाइन को बंद करा दिया और सीवर लाइन की सफाई कर उसे सामान्य अवस्था में लाया गया। इससे पहले प्रिंस चौक और बंजारावाला क्षेत्र में भी सीवर लाइन चोक होने की समस्या को क्यूआरटी के माध्यम से दूर किया जा चुका है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़